BPSC Vacancy 2024: बिहार में होने वाली है बंपर पदों पर बहाली, जानें डिटेल्स

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Aug 2024 3:57 PM

विज्ञापन

BPSC Vacancy 2024 बिहार में होने वाली है बंपर बहाली

BPSC Vacancy 2024: बिहार में जल्द ही बंपर पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा सकते हैं, सूत्रों के मुताबिक 45 विभागों में ढेरों नियुक्तियां कि जाने की संभावना है.

विज्ञापन

BPSC Vacancy 2024: बिहार सरकार बंपर पदों की बहाली की तैयारी में है. आपको बता दें बिहार सरकार जल्द ही 45 विभागों में 6 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की घोषणा कर सकती है. इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने कि सलाह दी जाती है.

बिहार में किन विभागों में नियुक्ति की जा सकती है

बिहार राज्य द्वारा नियुक्ति की बात करें तो जल्द ही शिक्षा, कृषि, और पंचायती राज जैसे विभागों कि नियुक्ति निकाली जा सकती है. एशिया नेट में छपी खबर के अनुसार भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है.

BPSC 70th Exam 2024: बीपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी करने से पहले यहां से देख लें एक्जाम पैटर्न

BPSC 70th Exam: बीपीएससी सीसीई में करीब 1000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कितना मिलेगा आरक्षण?

बिहार में सक्षमता परीक्षा पास 87 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी, जानें कब होगी पोस्टिंग

वैकेंसी डिटेल

शिक्षा विभाग: 2,17,591 पद
समाज कल्याण विभाग: 1,84,000 पद
स्वास्थ्य विभाग: 65,734 पद
गृह विभाग: 41,414 पद
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 15,214 पद
जल संसाधन विभाग: 13,712 पद
ग्रामीण विकास विभाग: 11,784 पद
लघु जल संसाधन विभाग: 7,548 पद
परिवहन विभाग: 7,521 पद
एससी/एसटी कल्याण विभाग: 7,163 पद
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा विभाग: 6,688 पद
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग: 6,261 पद
ऊर्जा विभाग: 5,563 पद
पंचायती राज विभाग: 5,551 पद
श्रम संसाधन विभाग: 5,039 पद
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 4,814 पद
सामान्य प्रशासन विभाग: 3,845 पद
भवन निर्माण विभाग: 3,828 पद
ग्रामीण कार्य विभाग: 3,346 पद
योजना एवं विकास विभाग: 3,128 पद
कृषि विभाग: 3,015 पद

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को नौकरी

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में संबोधन के कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही जॉब पाने वाले लोगों की संख्या 34 लाख हो जाएगी. आपको बता दें अबतक 10 लाख लोगों को जॉब मिल चुकी है. दो लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. करीब पौने चार लाख शिक्षकों की बहाली शुरू की गई.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन