BPSC 68th Prelims Admit Card LIVE Updates: बीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट
BPSC 68th Prelims Admit Card LIVE Updates: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 28 जनवरी, 2023 को जारी कर दिया गया. इसका लिंक आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है. जहां से कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यहां देखें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक.
BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा: जानिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की जांच करें और डाउनलोड करें.
बीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का यहां है डायरेक्ट लिंक
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है
BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा: यहां पढ़ें ऑफिशियल नोटिफिकेशन
एडमिट कार्ड जारी किये जाने के संबंध में जारी नोटिफिकेशन यहां पढ़ें.
बीपीएससी की नियुक्ति प्रक्रिया की अहम बातें
बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें सामान्य अध्ययन विषय से वस्तुनिष्ठ प्रकृति के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.परीक्षा निगेटिव मार्किंग भी होगी.प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों की संख्या 10 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
परीक्षा का समय
बिहार लोक सेवा आयोग ने इस बार की परीक्षा का आयोजन 281 पदों के लिए किए जाने की घोषणा की है. बिहार 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर को शुरू हुई थी और यह 30 दिसंबर 2022 तक चली थी. इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए प्रिलिम्स का आयोजन किया जाना है.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bpsc.bih.nic.in पर.
यहां होमपेज पर BPSC 68th Prelims Admit Card 2022 नाम का लिंक दिया होगा. इस पर क्लिक करें.
इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें.
इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.
ये एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए