Best Career Options for Women: महिलाओं के लिए इन क्षेत्रों में मौजूद है बेस्ट करियर ऑप्शन, मिलेगी इतनी सैलरी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Mar 2024 9:09 PM
best career options for women
Best Career Options for Women: पढ़ाई लिखाई कर नौकरी पाने की चाह हर युवा को होती है. आज पुरूषों कि तरह महिलाएं भी हर फिल्ड में आगे बढ़ रही हैं, तो फिर नौकरी में वो पिछे क्यों रहें. पढ़ने लिखने और डिग्री हासिल करने के अलावा आज कल महिलाओं के लिए ऐसे करियर ऑप्शंस भी हैं जिसमें वो टैलेंट और स्किल के बदौलत आगे बढ़ सकती हैं.
टीचिंग में करियर
महिलाओं और लड़कियों के लिए टीचिंग क्षेत्र में करियर सबसे बेस्ट माना जाता है. अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल के साथ साथ विषय में अच्छी पकड़ होने से आप इस फिल्ड में अपना करियर बना सकती हैं. टीचिंग फिल्ड में आपकी सैलरी आपके एक्सपीरिएंस, डिग्री और काम से डिसाइड होती है. अब स्कूलों के अलावा ट्यूशन या ऑनलाइन क्लासेस लेकर भी आप टीचिंग फिल्ड से जुड़ सकती हैं.
फ्रीलांस राइटिंग में करियर
फ्रीलांस राइटर की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है. अगर आपका इंटरेस्ट लिखने में है तो बहुत से ऐसे वेबसाइट हैं जो फ्रीलांसर को हायर करती हैं. इसके अलावा आप एक ब्लॉगर के रूप में भी लिख सकती हैं. इस फिल्ड में सैलरी आपके काम के अनुरूप मिलती है.
ह्यूमन रिसोर्सेज
एच आर मैनेजर यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर के रूप में करियर आज कल लड़कियों के बीच क्रेज बना हुआ है. इस फिल्ड में शुरुआत के लिए आप एचआर मैनेजमेंट में एमबीए या पीजीडीएम कर सकते हैं. एचआर मैनेजर बनने के बाद आपकी सैलरी में अच्छी ग्रोथ होती है.
महिलाओं और युवतियों के लिए ये हैं बेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स
कुकिंग
अगर आपको खाने खिलाने का शौक है, तो आप कुकिंग फिल्ड में करियर बना सकते हैं. आज कल क्लाउड कुकिंग का जमाना है, आप टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं. इसके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर कुकिंग वीडियो अपलोड कर पैसे कमा सकते हैं. इसके अलावा छोटे रेस्टोरेंट खोलकर भी आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं.
फैशन डिजाइनर के रूप में करियर
लड़कियों के लिए फैशन डिजाइनर के रूप में कैरियर एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है. महिलाएं और लड़कियों में अगर स्टिचिंग और कपड़ों के पहने का शौक और फैब्रिक की सही समझ है तो इस फिल्ड में फ्यूचर बना सकती है. छोटे और मंझले शहरों में भी इन दिनों बुटीक का फैशन चल पड़ा है, आप बुटीक खोल कर अच्छी कमाई कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










