ePaper

सिर्फ 4.79 रुपये में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, साइज में नैनो से भी छोटी, देखें PHOTO

Updated at : 06 Dec 2023 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ 4.79 रुपये में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, साइज में नैनो से भी छोटी, देखें PHOTO

मुंबई की स्टार्टअप कंपनी पीएमवी ने हाल ही में ईज-ई इलेक्ट्रिक को बाजार में पेश किया है. यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए पीएमवी ईज-ई कार में ड्राइवर एयरबैग, दोनों पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट, रियर कैमरा और फ्रंट डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर दिए गए हैं.

विज्ञापन

PMV Cheapest electric Car: भारत में एक ओर जहां महंगी और लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में उतारा जा रहा है, तो सस्ती और टिकाऊ गाड़ियां भी आ रही हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि देश-विदेश की नामी-गिरामी वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से पुराने मॉडलों को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जा रहा है, लेकिन कई ऐसी स्टार्टअप कंपनियां हैं, जो सस्ती और टिकाऊ इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में ग्राहकों के सामने पेश कर रही हैं. इन्हीं स्टार्टअप कंपनियों में मुंबई की स्टार्टअप कंपनी पीएमवी है. इस कंपनी ने बाजार में ईज-ई इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है. इसे भारत की सबसे सस्ती कार बताई जा रही है. साइज में यह टाटा नैनो से भी छोटी दिखाई देती है.

पीएमवी ईज-ई कार की प्राइस
undefined

मुंबई की स्टार्टअप कंपनी पीएमवी ने हाल ही में ईज-ई इलेक्ट्रिक को बाजार में पेश किया है. यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. बाजार के एक्स-शोरूम में पीएमवी ईज-ई की कीमत 4.79 लाख रुपये से शुरू होती है. यह 2 सीटर कार है, जिसमें एक पैसेंजर आगे और एक पीछे बैठ सकता है.

पीएमवी ईज-ई कार की बैटरी, रेंज और चार्जिंग
undefined

ईज-ई में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिसे 48वॉट बैटरी (आईपी67-रेटेड) से पावर सप्लाई होती है. इसमें लगी मोटर 13.6पीएस की पावर और 50एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है. यह तीन ड्राइविंग रेंज में आती है, जिसमें 120 किलोमीटर, 160 किलोमीटर और 200 किलोमीटर रेंज शामिल हैं. इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तीन से चार घंटे का समय लगता है.

पीएमवी ईज-ई कार के फीचर्स
undefined

पीएमवी ईज-ई कार के फीचर्स की बात करें, तो इसमें एलईडी हेडलाइटें (एलईडी डीआरएल स्ट्रिप के साथ), इंस्ट्रूमेंशन के लिए एलईडी स्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ब्लूटूथ इनेबल ऑडियो सिस्टम, रिमोट पार्क असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें पावर विंडो, कीलेस एंट्री और कुछ रिमोट फंक्शन जैसे लॉक और अनलॉक, एसी और लाइट और हॉर्न ऑप्शन आदि भी मिलते हैं.

Also Read: इलेक्ट्रिक कारों से अधिक इन Hybrid Cars पर टूट रहे लोग, 16 EV पर भारी पड़ रहीं ये 4 गाड़ियां पीएमवी ईज-ई कार में सेफ्टी फीचर्स और मुकाबला
undefined

पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए पीएमवी ईज-ई कार में ड्राइवर एयरबैग, दोनों पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट, रियर कैमरा और फ्रंट डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर दिए गए हैं. वहीं, भारत के बाजार में पीएमवी ईज-ई के मुकाबले में फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है. यह एमजी एयर ईवी से काफी सस्ती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola