Live Updates

West Bengal Election 2021 Breaking News: बाल-बाल बचे बंगाल के पुलिस महानिदेशक, विमान को 12 मिनट बाद करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Election 2021 Breaking News: दक्षिण 24 परगना जिला के डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हल्दर ने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्पीड पोस्ट के जरिये अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंपा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को काफी अहमियत दी जा रही है. पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को भी अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. राज्य में इस स्तर की सुरक्षा पाने वाले राजीव बनर्जी बंगाल के चौथे नेता होंगे. अभी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये शुभेंदु अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है. diamond harbour tmc mla resigns

विज्ञापन

100 फीसदी दर्शकों के साथ बंगाल में खुलेंगे सिनेमा हॉल और थियेटर

पश्चिम बंगाल सरकार ने सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स को 100 फीसदी दर्शकों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है.

बाल-बाल बचे बंगाल के पुलिस महानिदेशक

कोलकाता से बागडोगरा के लिए उड़ा स्पाइसजेट के विमान ने उड़ान भरने के 12 मिनट बाद 4:32 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. इस विमान में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भी सवार थे. बताया गया है कि तकनीकी कारणों से विमान को लैंड करना पड़ा.

लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में बुरी तरह हारी थी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मैं बहुत बुरी तरह से हारी थी. 8 में से एक भी सीट मेरी पार्टी नहीं जीत पायी. उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार ऐसा मत कीजिएगा. इस बार जरूर जिताइएगा.

रथ यात्रा के लिए भाजपा ने सरकार से मांगी अनुमति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने राज्य सरकार से रथ यात्रा निकालने की अनुमति मांगी है.

राजद के साथ गठबंधन करेगी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस!

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा 2021 में गठबंधन पर वार्ता शुरू हो गयी है. लालू प्रसाद के पुत्र एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के दूत के रूप में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

केंद्र पर ममता बनर्जी का हमला, सब कुछ बेच दिया, अब पैसे लेकर भाजपा को बेच दो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. संसद में आम बजट पेश किये जाने के बाद तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि सब कुछ बेच दिया. अब पैसे लेकर भाजपा को बेच दो.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola