West Bengal Crime: वसूली के पैसे नहीं दिये तो डॉक्टर को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2022 6:34 PM
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शक्तिपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से पशु चिकित्सक की हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग की है. शक्तिपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शक्तिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में युवक रेजाउल शेख (35) को घर से बुलाकर वसूली के पैसे नहीं देने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई.इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.वह पेशे से पशु चिकित्सक था. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रात करीब आठ बजे युवक के पास फोन आया. इसके बाद वह घर से निकल गया. मोहम्मदपुर बाजार इलाके में एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था .इसी दौरान आरोपी ने पीछे से धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया.
Also Read: मोबाइल गेमिंग App के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कोलकाता पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 गिरफ्तार
वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे निकट अस्पताल में भर्ती करवाया. हालत बिगड़ने पर युवक को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इलाके में कुछ बदमाश डरा-धमका कर और जबरदस्ती कर पैसे की वसूली करते थे. कुछ दिन पहले रेजाउल का उन बदमाशों से वसूली के पैसे देने को लेकर विवाद हो गया था. कई लोगों का अनुमान है कि उसकी हत्या इसी कारण से की गई है. मृतक के परिवार ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग की है. शक्तिपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
Also Read: अब आमिर खान के क्रिप्टो करेंसी वॉलेट से इडी ने 12.83 करोड़ रुपये किये फ्रीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










