बंगाल में ‘कोरोना वायरस’ ने करा दी हिंसा, जमकर हुई बमबाजी-गोलीबारी में एक की मौत, बीरभूम में तनाव

one killed in violence for establishing quarantine center in birbhum district of west bengal कोलकाता : कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खिलाफ चल रही जंग के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोगों में आपसी टकराव भी होने लगे हैं. बीरभूम जिला (Birbhum District) के पारुई (Parui) इलाके में एक गांव के अंदर स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर (Quarantine Centre) बनाने को लेकर स्थानीय तृणमूल (Trinamool Congress) नेता के समर्थक और ग्रामीण हिंसक संघर्ष पर उतारू हो गये. दोनों ओर से जमकर बम-गोलियां चलीं. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. इसके बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है.
कोलकाता : कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खिलाफ चल रही जंग के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोगों में आपसी टकराव भी होने लगे हैं. बीरभूम जिला (Birbhum District) के पारुई (Parui) इलाके में एक गांव के अंदर स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर (Quarantine Centre) बनाने को लेकर स्थानीय तृणमूल (Trinamool Congress) नेता के समर्थक और ग्रामीण हिंसक संघर्ष पर उतारू हो गये. दोनों ओर से जमकर बम-गोलियां चलीं. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. इसके बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है.
Also Read: बंगाल में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 58 पहुंची, मुख्य सचिव बोले : कोई सूचना नहीं छिपा रही सरकार
हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार की शाम को शुरू हुआ यह विवाद देर रात तक जारी रहा. रविवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में पुलिस को तैनात कर दिया गया है. हालात तनावपूर्ण हैं. इसीलिए संभावित संघर्ष को टालने के लिए क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गयी है. सारी दुकानें बंद हैं. इलाके से कई जिंदा बम बरामद हुए हैं.
दीवारों पर बम लगने और फटने के निशान हैं. जिला पुलिस ने कहा है कि अब तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बताया गया है कि गांव के अंदर पारुई हाई स्कूल हॉस्टल में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जा रहा था. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि गांव में क्वारेंटाइन सेंटर नहीं बनना चाहिए. ग्रामीणों का यह विरोध स्थानीय तृणमूल नेता और उनके समर्थकों को रास नहीं आया.
वाद-विवाद से शुरू हुआ मामला मारपीट तक पहुंच गया और इसके बाद दोनों ओर से बमबाजी होने लगी. गोलियां भी चलायी गयीं. दोनों ओर से हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गये हैं. पुलिस की ओर से घायलों का सटीक आंकड़ा नहीं दिया गया है.
Also Read: कोरोना वायरस से मरने वालों के लिए बंगाल सरकार ने आरक्षित किये श्मशान और कब्रिस्तान
उल्लेखनीय है कि जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति हो या कोरोना का संदिग्ध मरीज, सभी को क्वारेंटाइन सेंटर में ही रखा जाता है. इसलिए देश के सभी राज्यों में सरकारें क्वारेंटाइन सेंटर की स्थापना कर रही हैं, ताकि ऐसे लोगों को समाज से अलग रखा जा सके और दूसर लोगों में इस जानलेवा बीमारी के विषाणु का प्रसार न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




