दिल्ली में मोदी से नहीं मिलेंगी ममता बनर्जी, कमल फूल व गुजरात चुनाव के दिन पीएम के रोड शो पर दिया ये बयान

Mamata Banerjee News: जी20 के लोगों को लेकर हुए विवाद पर ममता बनर्जी ने कहा है कि कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है. यही कमल फूल एक राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न भी है. इसलिए इसका इस्तेमाल जी20 के लोगो के रूप में नहीं होना चाहिए. इसके और भी कई विकल्प उपलब्ध हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिह्न कमल फूल को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है. ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात की कोई योजना नहीं है.
कमल हमारा राष्ट्रीय फूल, जी20 का लोगो न बने
जी20 के लोगों को लेकर हुए विवाद पर ममता बनर्जी ने कहा है कि कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है. यही कमल फूल एक राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न भी है. इसलिए इसका इस्तेमाल जी20 के लोगो के रूप में नहीं होना चाहिए. इसके और भी कई विकल्प उपलब्ध हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री से अलग से मुलाकात का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है.
Also Read: भोजन की तलाश में निकलते हैं लोग और मार दिये जाते हैं, ममता बनर्जी का नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला
दिल्ली में हो रही है जी20 की बैठक
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी20 की बैठक हो रही है. वह उसी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही हैं. वह अलग से पीएम मोदी से नहीं मिलेंगी. इसके बाद ममता बनर्जी ने गुजरात में चुनाव के दिन पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन किसी को भी रोड शो करने की अनुमति नहीं है.
पीएम मोदी और भाजपा वीवीआईपी हैं, कुछ भी कर सकते हैं
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी दोनों वीवीआईपी हैं. वे लोग कुछ भी कर सकते हैं. उन्हें हर चीज करने की छूट है. उन्हें इसके लिए माफी भी मिल जायेगी. बता दें कि आज गुजरात में दूसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक रोड शो किया है. कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों ने इसके लिए पीएम मोदी और चुनाव आयोग की आलोचना की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




