ePaper

कोविड-19 से हुई मौत के बाद दाह संस्कार होने पर अस्थियां परिजनों को सौंपेगा कोलकाता नगर निगम

Updated at : 10 Jun 2020 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
कोविड-19 से हुई मौत के बाद दाह संस्कार होने पर अस्थियां परिजनों को सौंपेगा कोलकाता नगर निगम

कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) क्षेत्र में जिन लोगों की कोविड-19 से मौत हुई और जिनका दाह संस्कार (Cremation) किया गया, उनकी अस्थियों को मृतकों के परिजनों को सौंपा जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) क्षेत्र में जिन लोगों की कोविड-19 से मौत हुई और जिनका दाह संस्कार (Cremation) किया गया, उनकी अस्थियों को मृतकों के परिजनों को सौंपा जायेगा. केएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (10.06.2020) को यह जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की भावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

उन्होंने कहा कि निकाय ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन मृतकों को दफनाया गया है उनकी कब्र (Grave) पर परिजनों को दूर से श्रद्धांजलि (Tribute) देने की अनुमति दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि केएमसी मृतकों के दाह संस्कार के बाद उनके शरीर के नाभि क्षेत्र की अस्थियां नहीं देगी, क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा है. अभी तक केएमसी कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों के परिजनों को इसकी सूचना नहीं दे रहा था कि उन्हें कहां दफनाया गया है या दाह संस्कार किया गया है.

Also Read: सीएम ममता बनर्जी का भाजपा पर पलटवार, कहा- श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों को नहीं कहा कोरोना एक्सप्रेस

अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों के परिजन हमसे अनुरोध कर रहे थे कि उन्हें शवों (Dead bodies) के अंतिम संस्कार के समय उपस्थित होने की अनुमति दी जाये. हमने विशेषज्ञों से इस बारे में चर्चा की और मृतकों के दाह संस्कार के बाद उनके अस्थियों को परिजनों को सौंपने का निर्णय लिया. लेकिन, हम नाभि की राख नहीं सौंपेंगे क्योंकि इससे महामारी (Pandemic) के और फैलने का खतरा है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola