ePaper

कोविड19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए नियंत्रण रणनीति अपनायेगा बंगाल, 17 नये मामले सामने आये

Updated at : 16 Apr 2020 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
कोविड19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए नियंत्रण रणनीति अपनायेगा बंगाल, 17 नये मामले सामने आये

Kolkata: Patients receive treatment at a quarantine centre during nationwide lockdown in the wake of coronavirus pandemic, in Kolkata, Tuesday, April 14, 2020. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI14-04-2020_000255A)

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कोविड-19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए कुछ नियंत्रण रणनीतियां अपनायी हैं. विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बहुस्तरीय रणनीतियों से वायरस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कोविड-19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए कुछ नियंत्रण रणनीतियां अपनायी हैं. विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बहुस्तरीय रणनीतियों से वायरस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिलेगी.

Also Read: कोरोना के कहर से कराह रही स्वास्थ्य व्यवस्था, गंभीर रोगों से पीड़ितों का नहीं हो पा रहा इलाज

विभाग ने आदेश में कहा, ‘उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करने से पता चला है कि राज्य के कुछ इलाकों में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अधिक है. इन मामलों में से बड़ी संख्या कुछ इलाकों, बस्तियों और परिवारों में है, इसलिए बहुत अधिक सतर्कता तथा एहतियाती कदमों की जरूरत है.’

आदेश में संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये लोगों को तलाश कर मामलों का समय पूर्व पता लगाने पर जोर दिया गया है. विभाग ने कहा है कि शहरी इलाकों में उन दलों की सेवाएं ली जा सकती हैं, जो डेंगू के मामलों को देखते हैं.

वे लोग ऐसे लोगों को तलाशेंगे, जिन्हें बुखार, खराब गला, खांसी और बहती नाक तथा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हैं. निगरानी का काम निकाय के स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से किया जायेगा.

स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंगाल

इसमें कहा गया, ‘वे लोग ऐसे लोगों को तलाशेंगे, जिन्हें बुखार, खराब गला, खांसी और बहती नाक तथा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हैं.’ विभाग ने कहा कि निगरानी का काम निकाय के स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से किया जायेगा.

Also Read: लॉकडाउन पर बंगाल में राज्यपाल धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने

उधर, प्रदेश में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 17 मामले सामने आये, जिससे राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 132 हो गयी. राज्य सरकार ने कहा कि राज्य में मृतकों की संख्या अब भी सात ही है.

मृतकों की संख्या अब भी वही है. ऑडिट समिति एक रिपोर्ट पेश कर सकती है. अगर उन्होंने रिपोर्ट पेश की, तो हम आपको इसकी जानकारी देंगे. फिलहाल मृतकों की संख्या सात है.

मुख्य सचिव, पश्चिम बंगाल

राज्य के मुख्य सचिव ने बुधवार (15 अप्रैल, 2020) को कहा कि बीते 24 घंटे में 17 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में अब भी 132 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं. उन्होंने कहा, ‘मृतकों की संख्या अब भी वही है. ऑडिट समिति एक रिपोर्ट पेश कर सकती है. अगर उन्होंने रिपोर्ट पेश की, तो हम आपको इसकी जानकारी देंगे. फिलहाल मृतकों की संख्या सात है.’

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola