ePaper

कला प्रेमियों के लिए बंगाल सरकार ने दी है खुशखबरी, कोलकाता के सिनेमा हॉल मालिकों को अधिसूचना का इंतजार

Updated at : 28 Sep 2020 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
कला प्रेमियों के लिए बंगाल सरकार ने दी है खुशखबरी, कोलकाता के सिनेमा हॉल मालिकों को अधिसूचना का इंतजार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सिंगल स्क्रीन सिनेमा घरों के मालिकों ने कहा है कि सिनेमा हॉल को फिर से खोलने के लिए वे केंद्र और राज्य सरकार की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के कारण पिछले छह महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघर बंद हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सिंगल स्क्रीन सिनेमा घरों के मालिकों ने कहा है कि सिनेमा हॉल को फिर से खोलने के लिए वे केंद्र और राज्य सरकार की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के कारण पिछले छह महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघर बंद हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि राज्य में सिनेमा घर एक अक्टूबर से खुल जायेंगे. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था, ‘हालात सामान्य बनाने के लिए 50 या इससे कम दर्शकों के साथ जतरा, नाटक, रंगमंच, सिनेमा और सभी नृत्य-संगीत के कार्यक्रम, जादू के शो एक अक्टूबर से खुल जायेंगे.

ममता बनर्जी ने कहा था कि सामाजिक दूरी के नियमों, मास्क पहनने और अन्य नियमों का पालन करना होगा. दक्षिण कोलकाता में नवीना सिनेमा के मालिक नवीन चोखानी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सकारात्मक संदेश से वे खुश हैं.

Also Read: West Bengal Unlock: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चालू करने वाला पहला राज्य बनेगा पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कला प्रेमियों को दी खुशखबरी

उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा हॉल खोलने के लिए राज्य या केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि एक शो के दौरान अधिकतम 50 लोग हो सकते हैं. इस संबंध में स्पष्टीकरण की जरूरत है, क्योंकि एक हॉल में 500 लोग बैठ सकते हैं.

दक्षिण कोलकाता में रास बिहारी एवेन्यू पर प्रिया सिनेमा चलाने वाले प्रिया इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अरिजीत दत्ता ने कहा कि सिनेमा हॉल को खोलने के पहले उन्हें केंद्र की अधिसूचना का इंतजार है. दक्षिण कोलकाता में बसुश्री सिनेमा के मालिक सौरभ बोस ने कहा, ‘हमें एक अक्टूबर से सिनेमा हॉल को खोले जाने की अनुमति मिलने की उम्मीद है.’

Also Read: ससुराल के बाहर धरने पर बैठा युवक, बोला : बीवी करो मेरी मेरे हवाले

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola