शुभेंदु को अभिषेक बनर्जी की चुनौती, किसी भी सीट से लड़ें, 50 हजार से अधिक मतों से हारेंगे

West Bengal Election 2021: ममता बनर्जी को नंदीग्राम में कम से कम 50 हजार मतों के अंतर से हराने का संकल्प लेने वाले शुभेंदु अधिकारी पर तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कांथी से पलटवार किया. कहा कि तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी किसी भी सीट से लड़ लें, 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हारेंगे.
कांथी (पूर्वी मेदिनीपुर) : ममता बनर्जी को नंदीग्राम में कम से कम 50 हजार मतों के अंतर से हराने का संकल्प लेने वाले शुभेंदु अधिकारी पर तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कांथी से पलटवार किया. कहा कि तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी किसी भी सीट से लड़ लें, 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हारेंगे.
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मेदिनीपुर के अपने ही गढ़ में बुरी तरह से पराजित होंगे. शुभेंदु अधिकारी के पारिवारिक आवास ‘शांतिकुंज’ से करीब पांच किलोमीटर दूर एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिला अधिकारी का गढ़ है. यहां पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानचुनाव में भाजपा की हार होगी.
उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा और तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जबकि भाजपा की करारी हार होगी.’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पिछले पांच साल में एक भी बार नंदीग्राम नहीं जाने के दावे का जवाब देते हुए अभिषेक बनर्जी ने सवाल किया कि इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेदनीपुर कितनी बार आये?
अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘वह (मोदी) कल हल्दिया आगामी चुनाव की वजह से आ रहे हैं.’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में तेल एवं गैस क्षेत्र की अवसंचना की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए आयेंगे. तृणमूल सांसद ने कहा, ‘इस साल का विधानसभा चुनाव पूर्वी मेदिनीपुर के लोगों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री इस जिले से चुनाव लड़ेंगी. ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी.’
उन्होंने कहा, ‘वह (शुभेंदु अधिकारी) दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक मतों से हारेंगी, लेकिन आप भाजपा के टिकट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में क्यों नहीं अपनी पार्टी से कहते शुभेंदु अधिकारी.’ अभिषेक बनर्जी ने जोर देकर कहा कि उनका सूपड़ा साफ हो जायेगा.
डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह अगले दो महीने में 50 बार पूर्वी एवं पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में आयेंगे, ताकि सुनिश्चित हो सके कि भाजपा प्रत्याशियों की आगामी विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त हो जाये. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा, ‘सरकार बनाने के तीन महीने के बाद मैं उन्हें (भाजपा) राजनीतिक रूप से दिवालिया करने की जिम्मेदारी लूंगा.’
वह (शुभेंदु अधिकारी) दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक मतों से हारेंगी, लेकिन आप भाजपा के टिकट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में क्यों नहीं अपनी पार्टी से कहते शुभेंदु अधिकारी.
अभिषेक बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस
उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर मातंगिनी हाजरा, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और सुशील धारा की भूमि का अपमान किया है, उन्हें चुनाव में जनता से जवाब मिलेगा.
शुभेंदु अधिकारी का अनुकरण करते हुए उनके छोटे भाई एवं कांथी नगरपालिका के अध्यक्ष सौमेंदु तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये हैं. उनके पिता शिशिर अधिकारी एवं अन्य भाई दिव्येंदु तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं. शुभेंदु के अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की आलोचना करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति के पैर छुये, जिनकी रैली में विद्यासागर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था.
Also Read: West Bengal Election ममता ने बंगाल के माटी की इज्जत नहीं की, भाजपा करेगी बंगाली संस्कृति की रक्षा : जेपी नड्डा
लोकसभा चुनाव के दौरान कोलकाता में शाह की रैली के दौरान समाज सुधारक-शिक्षाविद एवं बंगाल की पहचान विद्यासागर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके लिए भाजपा एवं तृणमूल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सीबीआइ और इडी दो इंजन है.
पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा और तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जबकि भाजपा की करारी हार होगी.
अभिषेक बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




