पश्चिम बंगाल : मां, बाप व बेटे ने एक साथ बोर्ड एक्जाम देकर रचा इतिहास

नदिया : अकसर कहावतों में सुनते है कि पढ़ाई की कोईउम्र नहीं होती लेकिन ऐसे उदाहरण देखने को कम ही मिलते हैं.पश्चिम बंगाल के एक परिवार ने इस कहावत को सच करके दिखाया है.नदिया जिले के कृष्णनगर में रहने वाला छात्र विप्लव मंडल और उनकी मां कल्याणी मंडल व पिता बलराम मंडल तीनों ने इस […]
नदिया : अकसर कहावतों में सुनते है कि पढ़ाई की कोईउम्र नहीं होती लेकिन ऐसे उदाहरण देखने को कम ही मिलते हैं.पश्चिम बंगाल के एक परिवार ने इस कहावत को सच करके दिखाया है.नदिया जिले के कृष्णनगर में रहने वाला छात्र विप्लव मंडल और उनकी मां कल्याणी मंडल व पिता बलराम मंडल तीनों ने इस बार बारहवीं बोर्ड में एक साथ शामिल होकर इतिहास रच दिया है. विप्लव मंडल व उनके माता -पिता नदिया जिले से 40 किमी दूर बाहिरगाछी हाई स्कूल में परीक्षा दे रहे हैं. विप्लव ने बताया कि भले ही हमारे घर में मां-बेटे व बाप -बेटे का रिश्ता है लेकिन परीक्षा हॉल में हम प्रतिस्पर्धी है. सबसे खास बात यह है कि मां-बाप व बेटे ने 12 वीं की इम्तिहान अंग्रेजी, इतिहास, शिक्षा , संस्कृत व दर्शनशास्त्र विषय रखा था. विप्लव मंडल के मां-पिता दो साल से नियमित रूप से स्कूल भी जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




