Debit Card के बिना भी आप ATM से निकाल सकते हैं पैसे, बैंक ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Feb 2021 12:18 PM
Debit Card/ATM : कोरोना महामारी के बीच कुछ बैंकों ने एटीएम से संपर्क रहित नकदी निकासी (Contactless Cash withdrawals) की पेशकश शुरू की थी. बिना कार्ड एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन कर करना होगा.
Debit Card/ATM : अगर आप ATM से पैसे निकालने गये हो पर और आप अपना कार्ड घर पर ही भूल गये हों, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना डेबिट कार्ड के भी बैंकों के एटीएम से पैसों की निकासी कर सकते हैं. अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है, तो आप जान जाइए कि आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम जाकर अपने अकाउंट से पैसों की निकासी कर सकते हैं.
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच कुछ बैंकों ने एटीएम से संपर्क रहित नकदी निकासी (Contactless Cash withdrawals) की पेशकश की थी. पर अब मास्टरकार्ड ने अब पूरी तरह संपर्क रहित कैश निकालने के लिए नयी टेक्नॉलजी लाया है. मास्टरकार्ड ने नयी पेशकश करते हुए AGS Transact Technologies के साथ साझेदारी की है. जिससे आप बिना ATM का बटन स्क्रीन और बटन को छुए क्यूआर कोड के जरीए पैसे निकाल सकते हैं.
बिना कार्ड एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन कर करना होगा. क्यूआर कोड को एकिटवेट करना भी काफी आसान है. ये जरूरी है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक का ऐप होना चाहिए. इस ऐप के जरिये आप किसी भी एटीएम से बिना कार्ड कैश निकाल सकते हैं. आप 20 हजार रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं.
Also Read: बिना किसी प्रुफ के भी ऑनलाइन बदल सकते हैं Aadhar Card में दर्ज पता, जानिए अपडेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
-
बिना ATM के पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन पर अपने बैंक का एप डाउलोड करना होगा.
-
अपने फोन पर बैंक का एप खोलने के बाद आपको QR कैश विड्रॉवल के ऑपशन पर जाके क्लिक करना होगा.
-
अब आपको जितना पैसा निकालना है उतना अमाउंट फोन पर डालें.
-
इसके बाद ATM स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें.
-
स्कैन करने के बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक करके कंफर्म करें और अपना ATM पिन डाले
-
इसके बाद आपका कैश आपके हाथ में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










