PM Kisan: पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे PM किसान की 19वीं किस्त, होली से पहले 9.7 करोड़ किसानों को तोहफा

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan: देश भर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने वाले हैं. सोमवार को बिहार की धरती से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे.

विज्ञापन

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली से पहले देश भर के करोड़ों किसानों को तोहफा देने वाले हैं. सोमवार को भागलपुर की धरती से प्रधानमंत्री मोदी ‘पीएम किसान’ योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है.

देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को होली का गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे. ये राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में आएंगे.

क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा सबसे पहले 1 फरवरी 2019 को अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान तात्कालिन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी. उसके बाद 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गोरखपुर से दो करोड़ से अधिक किसानों को पहली किस्त सौंपी थी. इस योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार तीन किस्तों में एक साल में 6 हजार रुपये सहायता राशि देती है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola