ePaper

Vijay Mallya: गिड़गिड़ाने लगे विजय माल्या, सरकार से की राहत की मांग

Updated at : 19 Dec 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Mallya

गिड़गिड़ाने लगे विजय माल्या, सरकार से की राहत की मांग

Vijay Mallya: भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बैंकों पर आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उनकी संपत्तियों की बिक्री से बैंकों ने उनके कर्ज की तुलना में दोगुने से ज्यादा राशि वसूल ली है

विज्ञापन

Vijay Mallya: भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बैंकों पर आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उनकी संपत्तियों की बिक्री से बैंकों ने उनके कर्ज की तुलना में दोगुने से ज्यादा राशि वसूल ली है. माल्या ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस (KFA) के कर्ज का मूल्यांकन 6203 करोड़ रुपये किया गया था जिसमें 1200 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है. इसके बावजूद बैंकों ने 14,130 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है.

Vijay Mallya का बयान,राहत पाने का है अधिकार

अपने पोस्ट में माल्या ने लिखा “वित्त मंत्री ने कहा है कि बैंकों ने ED के माध्यम से मेरी संपत्तियां बेचकर 14,131.6 करोड़ रुपये वसूल किए हैं जबकि कर्ज 6203 करोड़ रुपये था. मैं अब भी एक आर्थिक अपराधी घोषित हूं. जब तक ED और बैंक यह कानूनी रूप से साबित नहीं कर देते कि उन्होंने दोगुने से ज्यादा वसूली क्यों और कैसे की तब तक मुझे राहत पाने का अधिकार है.”

IDBI लोन विवाद पर सफाई

माल्या ने KFA के लिए गारंटर के रूप में अपनी भूमिका पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि IDBI बैंक ने अपनी क्रेडिट कमेटी और बोर्ड के माध्यम से कर्ज को मंजूरी दी थी. “900 करोड़ रुपये का पूरा मूलधन और ब्याज चुका दिया गया था. 9 साल बाद भी मेरे खिलाफ धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग का कोई निर्णायक सबूत नहीं है.

सीतारमण का बयान: 14,131.6 करोड़ रुपये की वसूली की गई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा में बताया कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने विजय माल्या की संपत्तियों की बिक्री से 14,131.6 करोड़ रुपये की वसूली की है. यह वसूली आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में ED के अभियानों का हिस्सा है.

हाई-प्रोफाइल मामलों में वसूली का विवरण

सीतारमण ने अन्य आर्थिक अपराधियों के मामलों का भी उल्लेख किया:

  • नीरव मोदी: ₹1,052.58 करोड़ की संपत्तियां बहाल.
  • मेहुल चोकसी: ₹2,565.90 करोड़ की संपत्तियां नीलामी के लिए कुर्क.
  • नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल): ₹17.47 करोड़ निवेशकों को लौटाए गए.

उन्होंने कहा कि इन मामलों में कुल 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियां बरामद की गई हैं. सीतारमण ने जोर देकर कहा कि सरकार ने इन आर्थिक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और वसूली की गई राशि बैंकों को वापस कर दी गई है.

विजय माल्या से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: India Post: अब सिर्फ 15 रुपये में भेजें पार्सल, डाकघर ने शुरू की सस्ती डिलीवरी सेवा

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola