Upcoming IPOs: शेयर बाजार में IPO की बहार, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत?

अपकमिंग आईपीओ
Upcoming IPOs: क्या आप IPO में पैसा लगाना चाहते हैं? इस हफ्ते राजपूताना स्टेनलेस और राजमार्ग इंफ्रा जैसे बड़े नाम लाइन में हैं. पैसे लगाने से पहले इन कंपनियों का पूरा हाल जान लें.
Upcoming IPOs: पिछले कुछ दिनों से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव (volatility) देखने को मिला है. लेकिन इस हलचल के बीच, प्राइमरी मार्केट यानी IPO की दुनिया में काफी रौनक रहने वाली है. 9 मार्च से 13 मार्च के बीच राजपूताना स्टेनलेस, राजमार्ग इंफ्रा और इन्नोविजन जैसी बड़ी कंपनियों के IPO खुलने जा रहे हैं.
अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो इन तीन बड़े IPO की डिटेल्स पर एक नजर जरूर डालें.
राजमार्ग इंफ्रा (Raajmarg Infra) में कितना निवेश करना होगा?
यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा IPO है, जिसका कुल साइज 6,000 करोड़ रुपये है. यह 11 मार्च को खुलेगा और 13 मार्च को बंद होगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 99 से 100 रुपये के बीच रखा है. अगर आप इसमें पैसा लगाते हैं, तो इसकी लिस्टिंग 24 मार्च को होने की उम्मीद है.
इन्नोविजन (Innovision) आईपीओ की क्या है खासियत?
इन्नोविजन का IPO 10 मार्च को खुलेगा और 12 मार्च तक चलेगा. इसका एक शेयर 521 से 548 रुपये के बीच मिलेगा. एक आम निवेशक (Retail Investor) को कम से कम एक लॉट यानी 27 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए लगभग 14,796 रुपये की जरूरत होगी. इसकी लिस्टिंग 17 मार्च तक होने की संभावना है.
राजपूताना स्टेनलेस (Rajputana Stainless) में क्या है मौका?
यह IPO सोमवार यानी 9 मार्च से ही खुल रहा है. इसका प्राइस बैंड 116 से 122 रुपये तय किया गया है. इसमें निवेश करने के लिए आपको कम से कम 13,420 रुपये (110 शेयर) चाहिए होंगे. यह कंपनी करीब 255 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
SME सेगमेंट में क्या चल रहा है?
बड़ी कंपनियों के अलावा छोटे उद्योगों (SME) में श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस का IPO पहले से ही खुला हुआ है, जो 10 मार्च को बंद होगा. हालांकि, बाजार की सुस्ती की वजह से इसे अभी तक निवेशकों से धीमी प्रतिक्रिया मिली है.
ये भी पढ़ें: Rajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा राजपूतना स्टेनलेस IPO, एंकर इन्वेस्टर ने लगाए 10 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




