कमाई के लिए बेस्ट है फरवरी का पहला हफ्ता, खुलेंगे 4 IPO और 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Updated:
विज्ञापन

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में फरवरी के पहले हफ्ते में 4 नए SME IPO दस्तक देने वाले है और 6 कंपनियों की लिस्टिंग होगी. जानिए निवेश के इन नए मौकों और पूरी डीटेल क्या है.

विज्ञापन

Upcoming IPOs: शेयर बाजार के लिए फरवरी का यह पहला हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है. अगर आप भी कमाई के नए मौके तलाश रहे हैं, तो तैयार हो जाइए 2 फरवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में काफी एक्शन दिखने वाला है. हालांकि मेनबोर्ड सेगमेंट में अभी शांति है, लेकिन SME सेगमेंट में एक के बाद एक 4 कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते की पूरी डीटेल.

विज्ञापन

किन कंपनियों में पैसा लगाने का मौका है?

इस हफ्ते 4 नई कंपनियां बाजार में कदम रख रही हैं. इनमें से तीन IPO तो एक ही दिन खुलने वाले है, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है.

  • एनएफपी संपूर्ण फूड्स: यह कंपनी काजू प्रोसेसिंग का काम करती है. यह 4 फरवरी को खुलेगा और इसका प्राइस बैंड 52-55 रुपये रखा गया है.
  • ग्रोवर ज्वेल्स: सोने के गहनों के थोक व्यापार से जुड़ी यह कंपनी भी 4 फरवरी को अपना IPO लाएगी. इसका प्राइस बैंड 83-88 रुपये है.
  • ब्रैंडमैन रिटेल: यह भी 4 फरवरी को ही खुलने वाला है.
  • बायोपोल केमिकल्स: यह इस हफ्ते का आखिरी IPO होगा, जो 6 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 102-108 रुपये है.

सीकेके रिटेल मार्ट की क्या है अपडेट?

अगर आप सीकेके रिटेल मार्ट के IPO में दिलचस्पी रखते हैं, तो ध्यान दें कि यह 3 फरवरी को बंद हो रहा है. यह 88 करोड़ रुपये का बड़ा IPO है और इसका प्राइस बैंड 155-163 रुपये है.

इस हफ्ते कौन सी कंपनियां होंगी लिस्ट?

सिर्फ नए IPO ही नहीं आ रहे, बल्कि 6 कंपनियां इस हफ्ते बाज़ार में अपनी पारी की शुरुआत (Listing) भी करने वाली है. उसकी लिस्ट नीचे दी गई है.

  1. हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल: 2 फरवरी
  2. कस्तूरी मेटल कम्पोजिट: 3 फरवरी
  3. एमसेफ इक्विपमेंट, कनिष्क एल्युमिनियम और एक्रीशन न्यूट्रावेदा: 4 फरवरी
  4. सीकेके रिटेल मार्ट: 6 फरवरी

ये भी पढ़ें: बजट के बाद शेयर बाजार की वापसी, क्या एसटीटी का डर हुआ खत्म? जानिए अब आगे क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola