Tejas Express ticket booking : तेजस एक्सप्रेस के टिकटों की आज से शुरू हो गयी बुकिंग, जानिए कैसे होगा रिजर्वेशन...?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Oct 2020 6:20 PM
IRCTC's Tejas Express Trains ticket booking : भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने गुरुवार से तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी है. देश में निजी क्षेत्र के पहली ट्रेनों को आगामी 17 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा, जिसके टिकटों की बुकिंग आज से शुरू कर दी गयी है. इसके लिए सवारियों को ऑनलाइन ही टिकटों की बुकिंग करानी होगी. इसके लिए आईआरसीटीसी ने पूरा बंदोबस्त कर रखा है. आइए, जानते हैं कि आप तेजस ट्रेनों का टिकट ऑनलाइन कैसे बुकिंग करा सकते हैं...?
IRCTC’s Tejas Express Trains ticket booking : भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने गुरुवार से तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी है. देश में निजी क्षेत्र के पहली ट्रेनों को आगामी 17 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा, जिसके टिकटों की बुकिंग आज से शुरू कर दी गयी है. इसके लिए सवारियों को ऑनलाइन ही टिकटों की बुकिंग करानी होगी. इसके लिए आईआरसीटीसी ने पूरा बंदोबस्त कर रखा है. आइए, जानते हैं कि आप तेजस ट्रेनों का टिकट ऑनलाइन कैसे बुकिंग करा सकते हैं…?
पैसेंजर्स की मांग पर शुरू की जा रही है तेजस एक्सप्रेस
रेल मंत्रालय का सार्वजनिक उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) त्योहारी सीजन में यात्रियों की मांग को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने जा रहा है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से इन ट्रेनों का परिचालन पिछले सात महीने से बंद था. इन ट्रेनों परिचालन 19 मार्च से निलंबित कर दिया गया था. आईआरसीटीसी आगामी 17 अक्टूबर से लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू करने जा रहा है. इसके मानक ऑपरेशन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर लिया गया है और इसके टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गयी है.
तेजस के कर्मचारियों को दी गई है ट्रेनिंग
इसके पहले, आईआरसीटीसी ने तेजस ट्रेनों के कर्मचारियों को कोविड-19 के दौरान यात्रियों को सुरक्षा और आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग भी दी है. इसके लिए कंपनी की ओर से बाकायदा व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आईआरसीटीसी की ओर से मानक ऑपरेशन प्रक्रिया जारी की गई है.
एक-एक सीट रहेगी खाली
आईआरसीटीसी के अनुसार, ट्रेन में लोगों के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने के लिए एक-एक सीट को खाली रखा जाएगा. यात्रियों के ट्रेन में सवार होने से पहले उनके शरीर के तापमान की जांच की जाएगी. एक बार सीट पर बैठ जाने के बाद यात्रियों को सीट बदलने की मंजूरी नहीं होगी.
पैसेंजर के लिए कोविड-19 बचाव किट और आरोग्य सेतु एप है बेहद जरूरी
आईआरसीटीसी ने कहा कि सभी यात्रियों को कोविड-19 बचाव किट प्रदान की जाएगी. इस किट में हैंड सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने होंगे. ट्रेन के सभी डिब्बों को नियमित तौर पर स्वच्छ किया जाएगा. यात्रियों के सामान को भी ट्रेन के कर्मचारी स्वच्छ और वायरसमुक्त करेंगे. आईआरसीटीसी ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों के लिए फेस कवर / मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा. सभी यात्री आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करेंगे और जब भी मांग की जाएगी, तब वे इसे दिखाएंगे. टिकट बुक करते समय यात्रियों को विस्तृत निर्देश दिये जाएंगे.
ऐसे होगी टिकटों की बुकिंग
तेजस एक्सप्रेस के दोनों ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग आज यानी गुरुवार से शुरू हो गयी है. अब आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर ई-टिकट की बुकिंग कर सकेंगे या फिर यात्री आईआरसीटीसी रेल से जुड़े मोबाइल एप से भी ई-टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं. इन दोनों माध्यमों से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.
पिछले साल अक्टूबर में ही चलायी गयी थी देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस
बता दें कि आईआरसीटीसी ने पिछले साल 4 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ रूट पर ट्रेन संख्या 82501/02 से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की शुरूआत की थी. इसके बाद इसी साल की 19 जनवरी को अहमदाबाद मुंबई रूट पर ट्रेन संख्या 82901/02 से दूसरी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत हुई थी. ये दोनों ट्रेन पूरी तरह से प्राइवेट हैं और इसका परिचालन भारतीय रेलवे की बजाए आईआरसीटीसी करती है.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










