ePaper

टेक्नो पेंट्स के ब्रांड एंबेसडर बने सचिन तेंदुलकर, जल्द ही IPO लाएगी कंपनी

Updated at : 10 Jan 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
IPO

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर

IPO: टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को तीन साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है और कंपनी अगले वित्त वर्ष में आईपीओ लाकर करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इस फंड का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत करने और ब्रांड विस्तार में किया जाएगा. तेजी से बढ़ते कारोबार के साथ कंपनी 2029-30 तक 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य लेकर चल रही है.

विज्ञापन

IPO: भारत रत्न और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पेंट और केमिकल सेक्टर की उभरती कंपनी टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स बनाए गए हैं. खबर है कि कंपनी अगले वित्त वर्ष में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है. कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के माध्यम से करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने का है. कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस फंड का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत करने और ब्रांड विस्तार पर किया जाएगा. टेक्नो पेंट्स का मानना है कि पब्लिक लिस्टिंग से कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी और तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिलेगी.

सचिन तेंदुलकर तीन साल के लिए बने ब्रांड एंबेसडर

इसी रणनीति के तहत टेक्नो पेंट्स ने क्रिकेट जगत के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को तीन साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. कंपनी का कहना है कि सचिन तेंदुलकर की विश्वसनीय छवि और लोकप्रियता से ब्रांड को देशभर में पहचान बनाने में मदद मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, ‘मास्टर ब्लास्टर’ के साथ जुड़कर टेक्नो पेंट्स का उद्देश्य अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत करना है.

क्या कहते हैं कंपनी के चेयरमैन

टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स के चेयरमैन अकुरी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि वे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में से एक सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी विस्तार और आईपीओ के साथ इस साल कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. रेड्डी के मुताबिक, ब्रांड निर्माण और उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने के लिए सचिन तेंदुलकर से बेहतर एंबेसडर और ग्रोथ पार्टनर कोई नहीं हो सकता.

पहले महेश बाबू थे कंपनी का चेहरा

यह पहली बार नहीं है, जब टेक्नो पेंट्स ने किसी बड़े नाम को अपने ब्रांड से जोड़ा हो. इससे पहले 2023 में कंपनी ने फिल्म अभिनेता महेश बाबू को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था, जिन्होंने दो वर्षों तक यह भूमिका निभाई. उस दौरान कंपनी ने दक्षिण भारत के बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत की. अब सचिन तेंदुलकर के साथ साझेदारी कर टेक्नो पेंट्स अखिल भारतीय स्तर पर अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Home Loan EMI: बिल्डर की गलती से नहीं रुकेगा आपका होम लोन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

तेजी से बढ़ता कारोबार और बड़ा लक्ष्य

कंपनी के चेयरमैन के अनुसार, टेक्नो पेंट्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 210 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है. चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 450 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद है. इतना ही नहीं, टेक्नो पेंट्स ने 2029-30 तक 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी तय किया है. आईपीओ और मजबूत ब्रांडिंग को कंपनी इस ग्रोथ रोडमैप का अहम आधार मान रही है.

भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: Explainer: ग्रीनलैंड पर सुपर पावर देशों में क्यों मचा है घमासान, क्या रूस-चीन से घबरा हुए हैं ट्रंप?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola