Tata कंपनी भारत में बनायेगी Apple का iPhone? आपको होगा यह फायदा, पढ़ें पूरी खबर

खबर है कि टाटा ग्रुप (Tata Group) इसके लिए ऐपल इंक (Apple Inc.) के ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp) के साथ बात कर रहा है. जिससे भारत में जल्द ही टाटा ग्रुप और ऐपल इंक के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग संयुक्त उद्यम स्थापित करने का रास्ता साफ हो सकता है.
Apple iPhone Made In India By Tata: अगर आप देश में बना आईफोन (Made In India iPhone) इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. देश के सबसे पुराने और बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक, टाटा संस (Tata Sons) जल्द ही भारत में आईफोन बना सकता है. खबर है कि टाटा ग्रुप (Tata Group) इसके लिए ऐपल इंक (Apple Inc.) के ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp) के साथ बात कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी ओर ऐपल इंक भी भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग संयुक्त उद्यम को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे भारत में जल्द ही टाटा ग्रुप और ऐपल इंक के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग संयुक्त उद्यम स्थापित करने का रास्ता साफ हो सकता है.
#TataGroup (@TataCompanies) is in discussions with a Taiwanese supplier to #Apple (@Apple) in order to build an electronics manufacturing joint venture in India and assemble iPhones, Bloomberg reported on Friday. pic.twitter.com/Aow3Cvv1Gd
— IANS (@ians_india) September 9, 2022
रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा ग्रुप इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहता है. ऐसे में अगर टाटा ग्रुप और ऐपल इंक के बीच यह समझौता धरातल पर आता है, तो चीन को चुनौती देने के लिए आईफोन बनानेवाली एक भारतीय कंपनी की बड़ी कोशिश होगी. यही नहीं, टाटा ग्रुप आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी. वहीं, इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ ही भारतीय कंपनी को भी बढ़ावा मिलेगा.
Also Read: Apple iPhone 14 Series में नया क्या है? यहां जानें सबकुछभारत में आईफोन बनने से देश को कई तरह के फायदे होंगे. इनमें सबसे पहले तो आईफोन बनाने वाली चीनी कंपनियों को भारत टक्कर दे पायेगा और इससे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में चीन का प्रभुत्व कम करने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही, ऐपल इंक के बाद दूसरी विदेशी कंपनियां भी भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग उद्योग स्थापित करने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाएंगी, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नयी शक्ति मिलेगी. इसके साथ ही, भारत में आईफोन बनने से देश में रोजगार के नये अवसर खुल जाएंगे. साथ ही, जब भारत में ही आईफोन बनने लग जाएंगे तो बाहर से इंपोर्ट करने पर लगनेवाला टैक्स भी नहीं लगेगा और इससे भारतीय मार्केट में भी आईफोन सस्ते में मिल सकते हैं.
Also Read: iPhone 14 सीरीज के साथ Apple ने पेश किये तीन स्मार्टवॉच और नया एयरपॉड, जानें कीमत और खूबियांप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










