ePaper

iPhone 14 सीरीज के साथ Apple ने पेश किये तीन स्मार्टवॉच और नया एयरपॉड, जानें कीमत और खूबियां

Updated at : 08 Sep 2022 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
iPhone 14 सीरीज के साथ Apple ने पेश किये तीन स्मार्टवॉच और नया एयरपॉड, जानें कीमत और खूबियां

Apple के लेटेस्ट स्मार्टवॉच के जीपीएस मॉडल (Apple Watch SE GPS) की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है. वॉच सीरीज 8 (Watch Series 8) की कीमत 45,900 रुपये है. वॉच अल्ट्रा (Watch Ultra) की कीमत 89,900 रुपये से शुरू है. इन स्मार्टवॉच को ऐपल ने प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है.

विज्ञापन
undefined

Apple ने iPhone 14 Series के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिये हैं. इसके साथ ही, ऐपल ने स्मार्टवॉच सीरीज (Watch Series 8) को भी लॉन्च कर दिया है. ऐपल ने नयी सीरीज में तीन स्मार्टवॉच Apple Watch Series 8, Apple Watch SE, Apple Watch Ultra लॉन्च किये हैं.

undefined

Apple के लेटेस्ट स्मार्टवॉच के जीपीएस मॉडल (Apple Watch SE GPS) की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है. वॉच सीरीज 8 (Watch Series 8) की कीमत 45,900 रुपये है. वॉच अल्ट्रा (Watch Ultra) की कीमत 89,900 रुपये से शुरू है. इन स्मार्टवॉच को ऐपल ने प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है. इनकी सेल 16 सितंबर से शुरू होगी.

undefined

Apple ने नयी स्मार्टवॉच के साथ ही नये एयरपॉड्स प्रो 2 (AirPods Pro 2) को भी लॉन्च कर दिया है. एयरपॉड्स प्रो 2 की कीमत 26,900 रुपये रखी गई है. इनका प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू होगा और सेल के लिए ये 23 सितंबर से उपलब्ध होंगे.

undefined

Apple Watch SE पिछली ऐपल वॉच एसई का अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें क्रैश डिटेक्शन फीचर जोड़ा गया है. इसमें S8 चिपसेट दिया गया है, जिससे यह पहले से 20 प्रतिशत ज्यादा तेज काम करती है. नयी ऐपल वॉच SE सिल्वर, मिडनाइट और स्टारलिट कलर में आती है. इसमें रेटिना OLED डिस्प्ले, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, इमर्जेंसी SOS, फॉल डिटेक्शन और 50 मीटर तक वॉटर रजिस्टेंस भी दे रही है.

undefined

Apple Watch Ultra टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है. बड़ी स्क्रीन के लिए इसमें नया वेफाइंडर वॉच फेस दिया गया है. इसमें ऐपल ने नया एक्शन बटन दिया है, जिसकी मदद से वॉच में अलग-अलग फंक्शन को एक्टिवेट किया जा सकता है. ऐपल का कहना है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 36 घंटे तक चल जाती है. लो-पावर सेटिंग में इस्तेमाल करने पर इसकी बैटरी 60 घंटे तक का बैकअप देती है. इस वॉच की GPS एक्युरेसी भी सटीक है.

undefined

Apple Watch Series 8 में बिल्ट-इन टेंप्रेचर सेंसर के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का फीचर दिया गया है. इसमें एक नया सेफ्टी फीचर- एडवांस क्रैश डिटेक्शन का दिया गया है. यह कार, बाइक की दुर्घटना और क्रैश होने की स्थिति में अथॉरिटी को अलर्ट भेजने का काम करेगा. इससे पीड़ित को समय रहते मदद मिल सकेगी. यह फीचर 3 ऐक्सेस सेंसर और नये ऐक्सेलरोमीटर की मदद से काम करता है. स्मार्टवॉच में दी गई बैटरी फुल चार्ज होने पर 18 घंटे तक चलेगी. ऐपल के ये सभी वॉच अलग-अलग केस मैटेरियल और स्ट्रैप टाइप के साथ उपलब्ध हैं, लेकिन इसके लिए अलग चार्ज लगेगा.

undefined

AirPods Pro 2nd Generation लेटेस्ट H2 चिपसेट से लैस हैं. ये चिपसेट एयर पॉड्स की ऑडियो क्वालिटी को बेहतरीन बनाते हैं. इनमें बेहतरीन माइक्रोफोन्स और पहले से बेहतर नॉइज कैंसलेशन सिस्टम दिया गया है. इनमें दिया गया अडैप्टिव ट्रांसपेरेंसी फीचर रियल टाइम में तेज आवाज को काफी कम कर देता है. नये टच कंट्रोल्स से म्यूजिक प्लेबैक और कॉलिंग का एक्सपीरिएंस भी पहले से काफी अच्छा है. कंपनी के दावे के अनुसार, सिंगल चार्ज पर ये 6 घंटे तक का बैकअप देते हैं. वहीं, चार्जिंग केस के साथ इनका बैकअप 30 घंटे तक का हो जाता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola