Sushil Kumar Modi Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए थे सुशील मोदी, पद्म भूषण से नवाजे गए
अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए थे सुशील मोदी हाल ही में पद्म भूषण से नवाजा गया
Sushil Kumar Modi Net Worth: 72 वर्षीय सुशील मोदी का 13 मई 2024 को AIIMS, नई दिल्ली में निधन हुआ. हाल ही में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
Sushil Kumar Modi Net Worth: बिहार के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का निधन 13 मई 2024 को नई दिल्ली स्थित AIIMS में हुआ. 72 वर्षीय सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हे भारत सरकार के द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया हैं.
सुशील कुमार मोदी की संपत्ति और Net Worth
सुशील कुमार मोदी के पास लगभग 5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी. उनकी संपत्ति का विवरण निम्नलिखित है:
- कैश और बैंक बैलेंस: उनके पास कुल 42,000 रुपये कैश थे.
- एलआईसी पॉलिसी: उनके पास 57,470 रुपये की कीमत की एलआईसी पॉलिसी थी.
- गोल्ड ज्वेलरी: उनके पास 5 लाख रुपये की कीमत की सोने की ज्वेलरी थी, जबकि उनके बेटे के पास 21 लाख रुपये की ज्वेलरी थी.
- प्रॉपर्टी: सुशील मोदी ने 2019 में नोएडा में 29 लाख रुपये का फ्लैट होने की जानकारी दी थी.
- देनदारी: उनके ऊपर 2019 में लगभग 17 लाख रुपये की देनदारी भी थी.
कैंसर से लड़ाई की जानकारी ट्विटर पर दी थी
सुशील कुमार मोदी ने 3 अप्रैल 2024 को X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए कैंसर से अपनी लड़ाई की जानकारी साझा की थी. उन्होंने लिखा था, “पिछले 6 महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं अब मुझे लगता है कि यह बताने का सही समय है मैंने प्रधानमंत्री को सबकुछ बताया है और मैं हमेशा देश, बिहार और पार्टी को समर्पित रहूंगा”.
पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा ।
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 3, 2024
PM को सब कुछ बता दिया है ।
देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित |
राजनीतिक जीवन और परिवार
सुशील मोदी का जन्म 5 फरवरी 1952 को पटना में हुआ. उनके पिता मोतीलाल मोदी और मां रत्नी देवी थीं. उनकी पत्नी जेस्सी सुशील मोदी ईसाई धर्म से हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं. उनके दो बेटे उत्कर्ष तथागत और अक्षय अमृतांक्षु हैं. अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक करियर में वह विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद रहे. उन्होंने बिहार में 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक डिप्टी सीएम का पद संभाला.
राजनीति के साथ परिवार और विरासत
सुशील कुमार मोदी ने अपने जीवनकाल में राजनीति को पूरी तरह समर्पित किया. उनके परिवार ने भी इस कठिन समय में उनका साथ दिया उन्होंने बिहार की राजनीति और बीजेपी में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
Also Read : Shah Rukh Khan ने पहनी इतनी महंगी घड़ी कि खासियत जानकर आप चौंक जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










