Shah Rukh Khan ने पहनी इतनी महंगी घड़ी कि खासियत जानकर आप चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan ने IIFA 2025 में पहनी 76 लाख की Audemars Piguet घड़ी, जिसे 18 कैरेट सैंड गोल्ड से बनाया गया है. इसकी खासियत और लिमिटेड एडिशन का स्टाइल आपको हैरान कर देगा.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Watch Price : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान हमेशा अपने अंदाज और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहते हैं. हाल ही में आईफा(iffa 2025) के प्री-इवेंट में उन्होंने अपने शानदार व्यक्तित्व और आकर्षक वन-लाइनर्स के साथ सभी का दिल जीत लिया. लेकिन इस बार जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही थी, वह थी उनकी 76 लाख की ऑडेमार्स पिगुएट की लिमिटेड एडिशन घड़ी.

18 कैरेट सैंड गोल्ड में ढली खास घड़ी

शाहरुख खान ने 18 कैरेट सैंड गोल्ड से बनी ऑडेमार्स पिगुएट [RE]Master02 घड़ी पहनी थी. यह घड़ी अपनी अनोखी डिज़ाइन और सीमित उपलब्धता के कारण खास मानी जाती है. दुनिया भर में इस मॉडल की केवल 250 यूनिट बनाई गई हैं, जिससे इसकी विशिष्टता और बढ़ जाती है.

  • अनोखा डिज़ाइन: इस घड़ी का केस 18 कैरेट सैंड गोल्ड का है, जो रोशनी और मूवमेंट के साथ सफेद और गुलाबी सोने के बीच शेड्स बदलता है.
  • Bleu Nuit, Nuage 50 डायल: घड़ी के डायल में पीवीडी तकनीक का उपयोग किया गया है, जो इसे बेमिसाल चमक और स्टाइल देता है.
  • उन्नत मूवमेंट: इसमें अल्ट्रा-थिन कैलिबर 7129 मूवमेंट है, जो इसे अधिक सटीकता और लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करता है.

लिमिटेड एडिशन: केवल 250 यूनिट के निर्माण के कारण, यह घड़ी संग्रहकर्ताओं के लिए एक बेशकीमती रत्न है.

Iffa 2025 में शाहरुख की दमदार उपस्थिति

इस साल का आईफा जयपुर, राजस्थान में 7 से 9 मार्च तक आयोजित होगा. शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन इस इवेंट को होस्ट करते नजर आएंगे.

शाहरुख का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म “किंग” में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नज़र आएंगे. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. गौरी खान और सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म में सुहाना का बड़े पर्दे पर डेब्यू होगा, जबकि अभिषेक बच्चन इसमें विलेन की भूमिका निभाएंगे.

Also Read : 19वीं किस्त के लिए तुरंत करें KYC, वरना रुक सकता है भुगतान, जानें कैसे करें अपडेट

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola