ePaper

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक! 25100 के पार निफ्टी रहा स्थिर, सेंसेक्स हाल-बेहाल

Updated at : 10 Jun 2025 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में मंगलवार की सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तेजी के साथ खुला. निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 25,196.05 पर ओपन हुआ. दोपहर बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया. बाजार में सुस्ती रही और यह करीब-करीब बिना किसी बदलाव के बंद हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: ग्लोबल लेवल पर मिले-जुले संकेतों के बीच लोकल लेवल पर मुनाफावसूली की वजह से मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार चार दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. हालांकि, कारोबार की शुरुआत में बाजार में बढ़त का रुख बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया और कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06% की गिरावट के साथ 82,391.72 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 1.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 के स्तर पर बंद हुआ.

शेयर बाजार ने तेजी के साथ की शुरुआत

शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में मंगलवार की सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) तेजी के साथ 82,643.73 अंक पर ओपन हुआ. सुबह 9:30 बजे ये 0.10% की बढ़त के साथ 82,526.62 पर था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 25,196.05 पर ओपन हुआ और सुबह 9:30 बजे 0.08% की बढ़त के साथ 25,136 पर कारोबार कर रहा था.

सोमवार कैसा था मार्केट

सोमवार को निफ्टी आठ महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. इसके साथ ही, बैंकिंग इंडेक्स ने कारोबार के दौरान का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया था. बीएसई सेंसेक्स 0.31% की बढ़त के साथ 82,445.21 पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 0.40% की बढ़त के साथ 25,103 पर सेटल हुआ था. सोमवार को बाजार लगातार चौथे सेशन में बढ़कर बंद हुआ था.

शेयर बाजार में तेजी का कारण

  • आरबीआई के रेपो रेट कटौती के बाद से मार्केट का माहौल सकारात्मक बना हुआ है.
  • सोमवार को लंदन में अमेरिका और चीन दोनों देशों के अधिकारियों की मुलाकात हुई.
  • निवेशक अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड टॉक पर नजर बनाए हुए हैं, जिसका असर बाजार में दिखने को मिल रहा है.

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, “बाजार में सुस्ती रही और यह करीब-करीब बिना किसी बदलाव के बंद हुआ. मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच निवेशक थोड़े सतर्क बने हुए हैं और सूचकांक के दिग्गजों के बीच अलग-अलग रुझान पूरे सेंटीमेंट को प्रभावित कर रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें: Mutual Fund में तहलका मचाने आ गई ईशा अंबानी, धमाल मचाने की हो रही तैयारी

दूसरे शेयर बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्केई पॉजिटिव होकर बंद हुए, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में मामूली गिरावट देखी गई. यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे. सोमवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 0.39% की बढ़त के साथ 67.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

रिपोर्ट: शैली आर्या

इसे भी पढ़ें: PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, इन दिन आएगा पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola