स्टॉक मार्केट में बढ़त बरकरार, शुरुआती कारोबार में 152.58 अंक चढ़कर सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर, निफ्टी में भी तेजी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2021 10:31 AM
कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है.
मुंबई : आईटीसी और बैंकिंग शेयरों में आई तेजी की वजह से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखी गई. बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152.58 अंक चढ़कर 58,875.78 की अपने नई ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 50.30 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 17,569.75 पर पहुंचा गया.
दरअसल, कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है. वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी रही. यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं, क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई.
माना जा रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है. इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है. साथ ही, विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई. इसके साथ ही, टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है. इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ.
दिग्गज शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एम एंड एम, टाटा स्टील, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, इंफोसिस, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, मारुति, टीसीएस, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










