ePaper

महानवमी पर शेयर बाजार ने मां दुर्गा को लेटकर किया साष्टांग, शुरुआती कारोबार में 147 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated at : 11 Oct 2024 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
महानवमी पर शेयर बाजार ने मां दुर्गा को लेटकर किया साष्टांग, शुरुआती कारोबार में 147 अंक गिरा सेंसेक्स

मां दुर्गा को साष्टांग करके महानवमी मना रहा शेयर बाजार

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी देखी जा रही है. हांगकांग का हैंगसेंग आज बंद है. चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख है. गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच महानवमी के दिन कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार लेटकर मां दुर्गा को साष्टांग किया. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.67 अंक 0.13% की गिरावट के साथ 81,463.74 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 39.15 अंक या 0.16% फिसलकर 24,959.30 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. गुरुवार 9 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 144.31 अंक बढ़कर 81,611.41 अंक और निफ्टी ने भी 16.50 अंक उछलकर 24,998.45 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स में भारती एयरटेल को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 19 शेयर घाटे में कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल को हुआ. इसका शेयर 1.05% गिरकर 1660.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कन्सल्टेंसी सर्विवसेज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया और लार्सन एंड ट्रुबो के शेयर भी नुकसान में रहे.

मुनाफे में कारोबार कर रहा टाटा स्टील का शेयर

वहीं, बीएसई सेंसेक्स में 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक मुनाफा टाटा स्टील को हुआ. इसका शेयर 1.79% उछलकर 162.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सनफार्मा, टाटा मोटर्स, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और इन्फोसिस के शेयर भी मुनाफे में रहे.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता स्मार्ट एसआईपी, जान लेने पर हो जाएगा 1.25 करोड़ का आदमी

एशियाई बाजारों में तेजी

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी देखी जा रही है. हांगकांग का हैंगसेंग आज बंद है. चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख है. गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.45% की तेजी के साथ 2,645.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.45% गिरकर 79.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: दिवाली से पहले तनिष्क से लेकर जौहरी दुकान तक 1,350 रुपये सस्ता हो गया सोना

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola