दिवाली से पहले तनिष्क से लेकर जौहरी दुकान तक 1,350 रुपये सस्ता हो गया सोना

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :11 Oct 2024 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली से पहले तनिष्क से लेकर जौहरी दुकान तक 1,350 रुपये सस्ता हो गया सोना

सर्राफा बाजार में सोना सस्ता

Gold Price: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के कारण गुरुवार को सोने में हल्की गिरावट देखी गई. इन टिप्पणियों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम हो गई है.

विज्ञापन

Gold Price: त्योहारी सीजन में सोना की खरीद करने वालों के लिए खुशखबरी है और वह यह है कि दिवाली से पहले तनिष्क के शोरूम से लेकर जौहरियों की दुकानों तक सोना सस्ता हो गया है. हालांकि, चांदी की कीमत में थोड़ी मजबूती आई है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घरेलू स्तर पर पीली धातु के गहनों की बिक्री करने वाले जौहरियों की ओर से मांग में बढ़ोतरी आने की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार 10 अक्टूबर 2024 को सोना 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बुधवार को सोना 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत 300 रुपये मजबूत होकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एक दिन पहले चांदी 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. स्थानीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5% प्योर सोना 350 रुपये घटकर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. आठ अक्टूबर से पिछले तीन दिनों में सोने में 1,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.

डॉलर की मजबूती से सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के कारण गुरुवार को सोने में हल्की गिरावट देखी गई. इन टिप्पणियों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम हो गई है. एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी वायदा 0.68% की तेजी के साथ 33.88 डॉलर प्रति औंस हो गया.

वायदा कारोबार में सोना महंगा

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने की वजह से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 156 रुपये की तेजी के साथ 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 156 रुपये यानी 0.21% की तेजी के साथ 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,216 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31% की तेजी के साथ 2,615 डॉलर प्रति औंस हो गया.

इसे भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिसर्च का बड़ा खुलासा, बच्चों को अश्लील और हिंसा वाला कंटेंट परोस रहा गेमिंग प्लेटफॉर्म

वायदा बाजार में भी चांदी चमकी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 178 रुपये की तेजी के साथ 89,050 रुपये प्रति किग्रा हो गया. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 178 रुपये यानी 0.2% की तेजी के साथ 89,050 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 28,838 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.09% की तेजी के साथ 30.52 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता स्मार्ट एसआईपी, जान लेने पर हो जाएगा 1.25 करोड़ का आदमी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola