ePaper

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, 212 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

Updated at : 22 May 2024 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, 212 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत. फाइल फोटो

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की नजर अमेरिका और ब्रिटेन में ब्याज दरों में होने वाले बदलाव पर भी टिकी हुई है. इसके अलावा, महंगाई के ताजा आंकड़े के आने के बाद आरबीआई ब्याज दरों को नरम करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: अमेरिका और ब्रिटेन में ब्याज दरों में होने वाले बदलाव और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार 22 मई 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है. बाजार खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 212 अंकों की बढ़त के साथ 74165 के लेवल पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी 22,576 के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की. मंगलवार को यह 22529 पर बंद हुआ था. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी, बीएसई स्मॉल कैप और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में तेजी का रुख देखा गया, जबकि निफ्टी बैंक सूचकांक ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की.

इन कंपनियों के शेयरों की तेज शुरुआत

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में डॉक्टर रेड्डीज, ब्रिटानिया, कोल इंडिया, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डिवीज लैब और एचसीएल टेक के शेयरों ने तेजी के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में गिरावट देखी गई. शेयर बाजार के निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियों में इंजीनियर्स इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तेज थे, जबकि एचडीएफसी बैंक और इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में कमजोरी थी.

अमेरिका-ब्रिटेन की ब्याज दर पर बाजार की नजर

भारतीय शेयर बाजार की नजर अमेरिका और ब्रिटेन में ब्याज दरों में होने वाले बदलाव पर भी टिकी हुई है. इसके अलावा, महंगाई के ताजा आंकड़े के आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ब्याज दरों को नरम करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहा है. कच्चे तेल के भाव में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखी गई है.

देश के इस राज्य में सबसे सस्ता मिल रहे पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का भाव

दुनिया के दूसरे बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ. जापान का निक्केई 225 0.5 फीसदी गिर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 19,212 पर था, जो एचएसआई के 19,220.62 के बंद की तुलना में थोड़ी कमजोर शुरुआत है. अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ और एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 66.22 अंक या 0.17 फीसद बढ़कर 39,872.99 पर पहुंच गया.

364-383 रुपये के प्राइस बैंड पर आ गया ऑफिस स्पेस के आईपीओ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola