ePaper

बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Updated at : 15 Oct 2024 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Sensex-Nifty crashed

Stock Market: शेयर बाजार के ये दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और करीब 45 मिनट के कारोबार के दौरान ही सुबह के 10 बजे तक इनमें गिरावट आ गई. शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी 9.15 बजे खुले और 10 बजते-बजते धड़ाम हो गए.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच देश के सबसे बड़े हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) का सब्सक्रिप्शन खुलने के दिन मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 265.95 अंक उछलकर 82,239.71 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 58.35 अंक की बढ़त के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. हालांकि, शेयर बाजार के ये दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और करीब 45 मिनट के कारोबार के दौरान ही सुबह के 10 बजे तक इनमें गिरावट आ गई. शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी 9.15 बजे खुले और 10 बजते-बजते धड़ाम हो गए. सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स से पहले 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 82.14 अंक गिरकर 81,890.91 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 40.80 कमजोर होकर 25,087.15 अंक पर पहुंच गया था. सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 591.69 अंक उछलकर 81,973.05 अंक और निफ्टी 163.70 अंक की बढ़त के साथ 25,127.95 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स के 21 शेयर टूटे

शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 21 के शेयर टूट गए. इनमें सबसे अधिक नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा को हुआ. इसके शेयर की कीमत 1.44% गिरकर 3112.80 रुपये पर पहुंच गई. इसके अलावा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, टाइटन और टीसीएस के शेयर भी गिर गए. हालांकि, बीएसई सेंसेक्स की 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. इनमें एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: कमाल के चमत्कारी हैं रतन टाटा के छोटे भाई, 1 साल में कमाई दोगुनी करने की रखते हैं ताकत

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट शुरुआती कारोबार में गिर गए हैं. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.24 फीसदी गिरकर 2,643.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड भी सोमवार को 3.04 फीसदी टूटकर 75.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: ग्रे मार्केट में हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ का गदर, आज से सब्सक्रिप्शन शुरू, क्या लगाना चाहिए पैसा?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola