जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 236 अंकों का गोता लगाया
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 12 Dec 2024 4:05 PM
Bearish stock market
Stock Market Close: एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त बनी रही. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में बढ़त का रुख बना हुआ है.
Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 12 दिसंबर 2024 को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.18 अंक या -0.29% का गोता लगाकर 81,289.96 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 93.10 अंक की जोरदार 0.35% फिसलकर 24,548.70 अंक पर पहुंच गया.
बीएसई में 18 शेयर धराशायी
बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 12 शेयर बढ़त और 18 शेयर नरमी के साथ बंद हुए. इसमें एनटीपीसी के शेयर को सबसे अधिक घाटा हुआ, जबकि टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा. गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड ट्रुबो, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से शामिल हैं.
एनएसई में एनटीपीसी को सबसे अधिक नुकसान
एनएसई के 2873 शेयरों में से 896 हरे निशान और 1904 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि 73 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. इनमें एनटीपीसी को सबसे अधिक नुकसान हुआ. एनएसई में टूटने वाले दूसरे शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोल इंडिया, हीरो मोटर्स और बीपीसीएल शामिल हैं.
रुपये की कमजोर और सीपीआई आंकड़ों से गिरा शेयर बाजार
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, “घरेलू सीपीआई आंकड़ों और कमजोर होते रुपये से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा. हालांकि, मुद्रास्फीति में गिरावट की उम्मीद है, लेकिन निवेशक सब्जियों की कीमतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं. यह भविष्य की ब्याज दरों की दिशा तय करेगी. इस बीच, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीदों के मुताबिक रहने के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है.”
इसे भी पढ़ें: AI से खेती करके करोड़ों कमाएंगे किसान, सरकार ने बनाया तगड़ा प्लान
एशिया के दूसरे बाजारों में बढ़त
एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूत हुए. यूरोपीय बाजार और अमेरिकी बाजारों में बढ़त का रुख बना हुआ है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.08% उछलकर 73.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: यूपीआई का हो गया कायाकल्प, बढ़ गया पेमेंट लिमिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










