आजादी का जश्न मना रहा शेयर बाजार, 1326.73 अंक उछलकर परचम लहरा रहा सेंसेक्स

शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत
Stock Market: एशियाई शेयर बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त के रुख देखे गए. यूरोपीय बाजारों में भी तेजी है. अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
Stock Market: देश में 15 अगस्त 2024 को धूमधाम से 78वें स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के बाद शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को वैश्विक स्तर पर बढ़त के रुख से शेयर बाजार आजादी का जश्न मना रहा है. गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शेयर बाजार का कामकाज बंद था. शुक्रवार को कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1326.73 अंक या 1.68% उछलकर परचम लहरा रहा है. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 399.55 अंक या 1.65% की तेज बढ़त के साथ 24,543.30 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 805.96 अंक उछलकर 79,911.84 अंक पर पहुंच गया था और निफ्टी ने भी 252.05 अंक बढ़कर 24,395.80 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी.
टेक महिंद्रा के शेयर को सबसे अधिक मुनाफा
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 29 के शेयर मजबूत हुए. इसमें सबसे अधिक 4.02% मुनाफा टेक महिंद्रा के शेयर को हुआ. इसके बाद मुनाफा कमाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस आदि शामिल हैं.
लाभ कमाने वाले अन्य शेयरों में इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन बैंक, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर हैं. मात्र जिस एक कंपनी के शेयर को नुकसान हुआ, वह सनफार्मा है. इसका शेयर केवल 0.03% टूटा.
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने SBI-PNB से तोड़ा नाता, सबसे बड़े बैंकों से लेन-देन पर लगाई रोक
एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख
एशियाई शेयर बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त के रुख देखे गए. यूरोपीय बाजारों में भी तेजी है. अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.38% बढ़कर 2,466.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.74% टूटकर 79.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: पीएम किसान के बाद किसानों को नई सौगात, Kisan Ki Baat करेंगे शिवराज सिंह चौहान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




