शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई 378 अंकों की छलांग

Updated:
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से शेयर बाजार गुलजार

Stock Market: वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़कर जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी लाभ में रहे. यूरोपीय बाजार भी मजबूत हुए हैं.

विज्ञापन

Stock Market: महंगाई से राहत की उम्मीद और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार 20 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार गुलजार हो गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 80,802.86 अंक के स्तर पर पहुंच गया. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126.20 अंक या 0.51% मजबूत होकर 24,698.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 338.21 अंक चढ़कर 80,762.89 अंक पर खुला था, जबकि एनएसई निफ्टी 87.65 अंक की बढ़त के साथ 24,660.30 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की थी.

विज्ञापन

आलू को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को अगस्त 2024 का बुलेटिन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अगस्त में अनाज, दाल और खाद्य तेल की कीमत में बड़े पैमाने पर नरमी आई है. इस बुलेटिन में आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि सब्जियों में आलू के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं. वहीं, प्याज और टमाटर के दाम में थोड़ी कमी आई है. आरबीआई की इस रिपोर्ट का निवेशकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा.

सेंसेक्स में टॉप गेनर बनी बजाज फिनसर्व

शेयर बाजार के कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर टॉप गेनर बना. इसके शेयर की कीमत 3.25% की बढ़त के साथ 1602.30 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड ट्रुबो, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और टाटा स्टील के शेयर भी मुनाफे में रहे. वहीं, भारतीय एयरटेल, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे.

इसे भी पढ़ें: सट्टा में दांव लगाने पर सीधे जेल, कानून की चंगुल से निकलना भी मुश्किल

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख

वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़कर जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी लाभ में रहे. यूरोपीय बाजार भी मजबूत हुए हैं और अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नैसडेक में जोरदार तेजी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 0.78% की तेजी के साथ 2,523.22 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.34% की बढ़त के साथ 77.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: खत्म हो गई महंगाई? जानें क्या कहती आरबीआई की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola