SpiceJet शिलांग में शेड्यूल उड़ान भरने वाली तीसरी कंपनी, दिल्ली से शिलांग की सीधी विमान सेवा शुरू
Published by : Agency Updated At : 25 Feb 2023 4:57 PM
स्पाइसजेट ने दिल्ली से शिलांग के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है, इसका परिचालन सप्ताह में दो दिन होगा. एयरलाइन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-शिलांग विमान सेवा का परिचालन सोमवार और शुक्रवार को किया जाएगा
शिलांग: विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली से शिलांग के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है, इसका परिचालन सप्ताह में दो दिन होगा. एयरलाइन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-शिलांग उड़ान सेवा का परिचालन सोमवार और शुक्रवार को किया जाएगा. इंडिगो और अलायंस एयर के बाद स्पाइसजेट शिलांग से शेड्यूल उड़ान शुरू करने वाली तीसरी एयरलाइन कंपनी बन गई है.
शिलांग हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि, “शुक्रवार को दिल्ली से 18 यात्रियों को लेकर आई स्पाइसजेट की पहली उड़ान यहां उतरी. उसी विमान ने यहां से 12 यात्रियों के साथ वापसी की उड़ान भरी.”
उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवहन विभाग के सचिव एच खारमाल्कि और एमटीसी के प्रबंध निदेशक केएल नोंगब्री समेत कई अधिकारी मौजूद थे. स्पाइसजेट ने मेघालय की राजधानी शिलांग को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए जनवरी में राज्य सरकार के साथ एक MOU किया था.
भाषा इनपुट के साथ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










