ePaper

शेयर बाजार में थोड़ी देर में शुरू होगा स्पेशल कारोबार

Updated at : 18 May 2024 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में थोड़ी देर में शुरू होगा स्पेशल कारोबार

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार. फाइल फोटो

Stock Market Special trading: शेयर बाजार के विशेष कारोबारी सत्र को दो भागों में आधे-आधे घंटे के लिए आयोजित किया जा रहा है. विशेष सत्र के दौरान सभी प्रतिभूतियों पर वायदा-विकल्प उत्पाद उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

Stock Market Special trading: बड़ी से बड़ी बाधा को दूर करने के लिए आज शनिवार 18 मई 2024 को विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जा रहा है. खबर है कि यह विशेष कारोबार दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा. इसका पहला सत्र सुबह 9.15 बजे शुरू होगा, जो 10 बजे तक आधे घंटे तक चलेगा. इसी प्रकार, आधे घंटे का दूसरा सत्र 11.30 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगा. खास बात यह है कि यह विशेष कारोबार प्राइमरी साइट के बजाय आपदा बहाली साइट पर शुरू किया जाएगा.

बाधा का मुकाबला के लिए विशेष सत्र

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई शनिवार को शेयर और इक्विटी वायदा-विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेंगे. बाजार में किसी बाधा का मुकाबला करने की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए यह कारोबारी सत्र आयोजित किया जा रहा है. विशेष कारोबारी सत्र में प्राइमरी साइट (पीआर) से आपदा बहाली (डीआर) साइट पर कारोबारी के दौरान जाया जाएगा.

दो सत्र में होगा कारोबार

शेयर बाजार के विशेष कारोबारी सत्र को दो भागों में आधे-आधे घंटे के लिए आयोजित किया जा रहा है. इसका पहला सत्र प्राइमरी साइट से सुबह 9.15 बजे से सुबह 10 बजे तक और दूसरा सत्र आपदा बहाली साइट से सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. विशेष सत्र के दौरान सभी प्रतिभूतियों पर वायदा-विकल्प उत्पाद उपलब्ध हैं. इनका अधिकतम मूल्य दायरा पांच फीसदी होगा. पहले से ही दो फीसदी या उससे कम मूल्य दायरे में मौजूद प्रतिभूतियां अपने संबंधित दायरे में उपलब्ध रहेंगी.

एक दिन में आप कितना गटक जाते हैं GST, पता है? नहीं तो पढ़िए

मार्च में भी आयोजित किया गया विशेष सत्र

शेयर बाजारों ने अलग-अलग सर्कुलर में कहा है कि एक्सचेंज शनिवार, 18 मई, 2024 को शेयर और इक्विटी वायदा-विकल्प खंड में प्राथमिक साइट से आपदा बहाली साइट पर कारोबार के दौरान ‘स्विच’ करने के लिए एक विशेष ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित करेगा. इससे पहले, एनएसई और बीएसई ने दो मार्च को इसी तरह के कारोबारी सत्र आयोजित किए थे. ये कारोबारी सत्र बाजार नियामक सेबी और उनकी तकनीकी सलाहकार समिति के साथ चर्चा के आधार पर आयोजित किए जा रहे हैं. इस पहल का मकसद किसी भी अप्रत्याशित घटना को संभालाने के लिए इनकी तैयारियों का आकलन करना है.

रिकॉर्ड हाई से डिस्को कर रही चांदी, डॉलर की डांट से टूट गया सोना

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola