ePaper

क्या आप जानते हैं SIP का पावर? जानेंगे तो 15,000 जमा करके पा लेंगे 41 करोड़ रुपये

Updated at : 12 Mar 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
SIP Power

एसआईपी का पावर

SIP Power: अगर आप जल्दी अमीर बनना चाहते हैं और रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं, तो SIP सबसे अच्छा विकल्प है. 15,000 रुपये की SIP से 41 करोड़ रुपये बनाने के लिए स्टेप-अप SIP को अपनाएं और धैर्यपूर्वक निवेश करते रहें. लंबी अवधि में शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव भी आपको परेशान नहीं करेगा, क्योंकि SIP से रुपये की एवरेजिंग होती रहेगी.

विज्ञापन

SIP Power: पैसा आम आदमी की जरूरत है. पैसों के बिना एक कदम चलना भी मुश्किल है. यह पैसा कहां से आएगा? सबसे बड़ा सवाल यही है. इसके दो-तीन माध्यम है. वह यह कि या तो आप नौकरी करेंगे, खेती-किसानी करेंगे या फिर व्यापार करेंगे. अगर आप नौकरी और खेती-किसानी करेंगे, तो आपकी आमदनी बस घर चलाने भर की ही होगी. बचत मुश्किल से ही हो पाएगी. व्यापार करते हैं, तो कुछ बचत होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? इसका सबसे आसान हल एसआईपी (Systematic Investment Plan) के जरिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करना है. एसआईपी का पावर इतना अधिक है कि अगर आप हर महीने 15,000 रुपये जमा करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में आप कम से कम 41 करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं. आइए, जानते हैं इसका तरीका.

एसआईपी के लिए धैर्य और अनुशासन जरूरी

भारतीय शेयर बाजार हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहता है, लेकिन स्मार्ट निवेशक जानते हैं कि धैर्य और अनुशासन से ही वेल्थ क्रिएशन संभव है. मार्केट में मौजूदा गिरावट का फायदा उठाकर अगर आप जल्दी रिटायरमेंट का सपना देख रहे हैं, तो SIP (Systematic Investment Plan) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासकर अगर आप स्टेप-अप SIP का उपयोग करते हैं, तो आपकी संपत्ति कई गुना बढ़ सकती है.

एसआईपी की जल्दी शुरुआत करें

एसआईपी से अगर आपको करोड़पति बनना है तो आपकी जल्दी शुरुआत करनी होगी. मान लीजिए कि आपकी उम्र 25 साल है और आपने 15,000 रुपये की मंथली SIP शुरू की है. यदि अगले 35 वर्षों तक आपको औसतन 15% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो SIP कैलकुलेटर के अनुसार, आप एक बड़ी रकम बना सकते हैं. लेकिन, अगर आप हर साल अपनी SIP राशि में 10% की वृद्धि (स्टेप-अप SIP) करते हैं, तो आपका कुल फंड 41 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

स्टेप-अप SIP से होगा बड़ा फायदा

स्टेप-अप SIP का मतलब है कि आप हर साल अपनी मासिक SIP में 10% की बढ़ोतरी करते हैं.

  • पहले साल आपकी एसआईपी 15,000 रुपये की होगी.
  • अगले साल यह 10% बढ़कर 16,500 रुपये हो जाएगी.
  • तीसरे साल यह 18,150 रुपये हो जाएगी.
  • इसी तरह हर साल SIP बढ़ती रहेगी और कंपाउंडिंग का जादू चलता रहेगा.

शेयर बाजार में गिरावट का फायदा उठाएं

शेयर बाजार हमेशा लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देता है. अगर आप 10 से 20 साल के लिए SIP निवेश करते हैं, तो आपको एवरेजिंग का फायदा मिलेगा. बाजार में गिरावट के दौरान आपकी SIP कम कीमतों पर अधिक यूनिट खरीदती है, जिससे लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न मिलता है.

60 की उम्र में आरामदायक रिटायरमेंट

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप 60 साल की उम्र तक 10% स्टेप-अप SIP जारी रखते हैं, तो आपके पास रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त फंड होगा. आपको सिर्फ धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा.

इसे भी पढ़ें: Prabhat Khabar Special: चीन चुपके-चुपके विकास करता रहा और हम देखते रहे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के इंटरव्यू की तीसरी कड़ी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola