ePaper

ट्रंप को धोने वाले शशि थरूर के पास कितनी संपत्ति है, क्या है आमदनी का जरिया?

Updated at : 26 May 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Shashi Tharoor Net Worth

Shashi Tharoor Net Worth

Shashi Tharoor Net Worth: शशि थरूर की कुल संपत्ति 55 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें चल-अचल संपत्तियां, किताबों से रॉयल्टी, सांसद वेतन, संयुक्त राष्ट्र की पेंशन और भाषणों से आय शामिल है. वे तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं और एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी कुल आय 4.32 करोड़ रुपये रही.

विज्ञापन

Shashi Tharoor Net Worth: भारत के पूर्व राजनयिक, राजनेता और लेखक शशि थरूर अपनी वाकपटुता और बौद्धिकता के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्रेडिट लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ही देश के न्यूयॉर्क में अपने तर्कों के जरिए जबरदस्त तरीके से धोया है. शशि थरूर 2009 से केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उनकी संपत्ति और आय के स्रोत को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है. आइए, जानते हैं कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है और उनकी आमदनी का जरिया क्या है?

शशि थरूर की नेट वर्थ

शशि थरूर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. इसके अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 55 करोड़ रुपये से अधिक है. यह राशि 2014 में 23 करोड़ रुपये और 2019 में 35 करोड़ रुपये थी, जो पिछले 10 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है. उनकी चल संपत्ति 49 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें 19 बैंक खातों में जमा राशि, बॉन्ड, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश शामिल हैं. इसके अलावा, उनके पास 534 ग्राम सोना (32 लाख रुपये मूल्य) और 36,000 रुपये नकद हैं. अचल संपत्ति की बात करें, तो उनकी कीमत 6.75 करोड़ रुपये है, जिसमें पलक्कड़ में 2.51 एकड़ कृषि भूमि (उनका हिस्सा 1.56 लाख रुपये), तिरुवनंतपुरम में 10.47 एकड़ जमीन (6.20 करोड़ रुपये) और राज्य की राजधानी में एक आवास (52 लाख रुपये) शामिल है. उनके पास दो कारें मारुति सियाज और मारुति XL6 भी हैं.

शशि थरूर की आमदनी के स्रोत

  • शशि थरूर ने अपने हलफनामे में आय के स्रोतों का उल्लेख किया है.
  • सांसद का वेतन: वह तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं और इससे उन्हें सालाना लगभग 12 लाख रुपये की आमदनी होती है.
  • संयुक्त राष्ट्र पेंशन: संयुक्त राष्ट्र में अंडर-सेक्रेटरी-जनरल के रूप में उनके कार्यकाल से उन्हें पेंशन मिलती है.
  • किताबें और लेखों से रॉयल्टी: थरूर एक प्रसिद्ध लेखक हैं और उन्होंने 23 किताबें लिखी हैं, जिनमें फिक्शन और नॉन-फिक्शन दोनों शामिल हैं. उनकी किताबों और लेखों से रॉयल्टी एक बड़ा आय स्रोत है.
  • भाषणों से शुल्क: वह अपने भाषणों के लिए पैसा लेते हैं, जो उनकी वाकपटुता और वैश्विक मंचों पर लोकप्रियता को देखते हुए काफी है.
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनकी कुल आय 4.32 करोड़ रुपये से अधिक थी.

इसे भी पढ़ें: भारत के लोग नहीं जानते RBI कैसे कमाता है मुनाफा, सरकार को देता है रिकॉर्ड लाभांश

शशि थरूर के विवाद और जांच

थरूर के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें कोलकाता, दिल्ली और केरल में मानहानि और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप शामिल हैं. हालांकि, इनका उनकी संपत्ति पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ा है. शशि थरूर की संपत्ति और आय उनके राजनैतिक करियर, लेखन, और संयुक्त राष्ट्र के अनुभव का परिणाम है. उनकी संपत्ति में लगातार वृद्धि उनकी वित्तीय समझ और विविध आय स्रोतों को दर्शाती है. हालांकि, उनकी संपत्ति और आय पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जो इसे अवैध ठहराए.

इसे भी पढ़ें: भारत की 87 घंटे की कार्रवाई में पाक मिसाइलों के उड़े चिथड़े, अरबों रुपयों का हो गया नुकसान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola