ePaper

Share Market: निवेशकों का मुनाफा कराने में अदाणी से आगे हैं अंबानी, टाटा की इस कंपनी ने भी दिया बेहतरीन रिटर्न

Updated at : 18 Dec 2023 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
Share Market: निवेशकों का मुनाफा कराने में अदाणी से आगे हैं अंबानी, टाटा की इस कंपनी ने भी दिया बेहतरीन रिटर्न

Share Market: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक अध्ययन के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज ने भी निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया. कंपनियों के शेयर बाजार में प्रदर्शन पर आधारित इस अध्ययन में कहा गया कि रिलायंस लगातार पांचवीं बार संपत्ति निर्माण में अव्वल रही

विज्ञापन
undefined

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की झोली भरने में भी मुकेश अंबानी की कंपनी गौतम अदाणी की कंपनी से आगे है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2018 से 2023 तक पांच साल के दौरान संपत्ति निर्माण के लिहाज से अव्वल रही है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक अध्ययन के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज ने भी निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया. कंपनियों के शेयर बाजार में प्रदर्शन पर आधारित इस अध्ययन में कहा गया कि रिलायंस लगातार पांचवीं बार संपत्ति निर्माण में अव्वल रही.

Also Read: Adani Group: हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हुए नुकसान से तेजी बाहर आ रहा अदाणी ग्रुप, 64 बिलियन डॉलर रह गया घाटा
undefined

रिलायंस ने 2018-23 के बीच 9,63,800 करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ी. इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (6,77,400 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (4,15,500 करोड़ रुपये), इन्फोसिस (3,61,800 करोड़ रुपये) और भारती एयरटेल (2,80,800 करोड़ रुपये) का स्थान रहा.

undefined

मोतीलाल ओसवाल ने अपने अध्ययन में कहा कि एक कम चर्चित कंपनी लॉयड्स मेटल्स ने 2018-23 के दौरान 79 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ सबसे तेजी से संपत्ति निर्माण किया. अदाणी समूह की प्रमुख फर्म अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड 78 प्रतिशत सीएजीआर के साथ दूसरे स्थान पर रही.

undefined

अध्ययन में कहा गया है कि शीर्ष 10 सबसे तेज संपत्ति निर्माण करने वाली कंपनियों में यदि 2018 में 10 लाख रुपये का निवेश किया जाता, तो यह राशि 2023 में बढ़कर एक करोड़ रुपये होती. यह 59 प्रतिशत का सीएजीआर प्रतिफल है. शेयर बाजार में सबसे तेज, सबसे बड़े और लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाने वाली श्रेणी ‘ऑल-राउंड वेल्थ क्रिएटर्स’ में अदाणी एंटरप्राइजेज शीर्ष पर रही. फर्म कुल संपत्ति निर्माण के लिहाज से 9वें स्थान पर, सबसे तेज संपत्ति निर्माण के लिहाज से दूसरे स्थान पर और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिहाज से पांचवे स्थान पर है.

undefined

इस श्रेणी में इसके बाद वरुण बेवरेजेज, अदाणी पावर, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है. इस सूची में रिलायंस 10वें नंबर पर है.

undefined

पिछले सप्ताह बाजार में जारी तेजी के बीच, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.26 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola