ePaper

Stock Market: शुरुआती कारोबार में 69.63 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में 37.85 अंक की बढ़त

Updated at : 01 Jul 2024 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market: शुरुआती कारोबार में 69.63 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में 37.85 अंक की बढ़त

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार. फाइल फोटो

Stock Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: एशियाई बाजारों में तेजी की वजह से सोमवार 1 जुलाई 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.63 अंक बढ़कर 79,102.36 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 37.85 अंक की बढ़त के साथ 24,048.45 अंक की बढ़त के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की है. शुक्रवार 29 जून 2024 को सेंसेक्स शिखर से 210.45 अंक लुढ़ककर 79,032.73 अंक के स्तर पर गिर गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी करीब 33.90 अंक गिरकर 24,010.60 पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा, उनमें मारुति सुजुकी इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई. जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख रहा, उनमें एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर शामिल हैं.

और पढ़ें: Rules Change: 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट और बैंक खाता समेत बदल गए 5 नियम

एशियाई बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा बाजार में 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 85.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 23.09 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

और पढ़ें: LPG Gas Price: महंगाई से बड़ी राहत, 30 रुपये सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola