ePaper

नए शिखर पर फिर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी बना दिया रिकॉर्ड

Updated at : 25 Jun 2024 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
नए शिखर पर फिर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी बना दिया रिकॉर्ड

बढ़त के साथ बाजार बंद. फाइल फोटो

Stock Market Close: जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और ताइवान का ताइवान वेटेड में बढ़त का रुख देखा गया. जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट और चीन के शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे.

विज्ञापन

Stock Market Close: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को एक बार फिर नए शिखर पर पहुंचकर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है. कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 712.44 अंक उछलकर 78,053.52 के नए शिखर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 183.45 अंक चढ़कर 23,721.30 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. सोमवार को सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 77,341.08 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 23,537.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

लाभ में रहे ये शेयर

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार के आखिर में जिन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे, उनमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, अपोलो टायर्स, श्रीराम फाइनेंस, सिटी यूनियन बैंक, एचडीएफसी एएमसी, एक्सिस बैंक, एमसीएक्स इंडिया, मुथूट फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, जेके सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अल्केम लैब्स, विप्रो, एसबीआई, डॉ लाल पैथ लैब्स, ब्रिटानिया, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, रिलायंस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स शामिल हैं. जिन कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे, उनमें यूनाइटेड ब्रेवरीज, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, चंबल फर्टिलाइजर, इंडिया सीमेंट्स, बंधन बैंक, वेदांता, आयशर मोटर्स, सेल और डीएलएफ शामिल हैं.

एशियाई बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और ताइवान का ताइवान वेटेड में बढ़त का रुख देखा गया. जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट और चीन के शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे. अमेरिका के डाऊ जोंस में नरमी का रुख बना हुआ है. वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत मजबूत होकर 2,334.35 डॉलर प्रति औंस और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में यह 67 रुपये की मजबूती के साथ 71,858 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड कमजोर होकर 85.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

और पढ़ें: SBI चेयरमैन पद के लिए 29 जून को होगा इंटरव्यू

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार के नजरिये से सकारात्मक खबर यह है कि चालू खाते का घाटा वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में अधिशेष में बदल गया है. इससे रुपये पर दबाव कम होगा और फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती पर स्पष्टता आने के बाद एफआईआई के आने का रास्ता साफ होगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि भारत ने मार्च तिमाही में 5.7 अरब डॉलर या जीडीपी के 0.6 प्रतिशत का चालू खाता अधिशेष दर्ज किया है.

और पढ़ें: सौदा पक्का होते ही अमारा राजा के शेयर ने लगाई 20 फीसदी की छलांग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola