शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक उछला, निफ्टी में भी 17 अंकों की बढ़त

Updated:
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक उछला, निफ्टी में भी 17 अंकों की बढ़त

बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स हुआ मजबूत

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट देखी गई, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूत हुआ है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद गुरुवार 5 सितंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार का कामकाज बढ़त के साथ शुरू हुआ. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 264.85 अंक बढ़कर 82,617.49 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 76.75 अंक उछलकर 25,275.45 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, इससे पहले बुधवार 4 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 202.80 अंक लुढ़कर 82,352.64 अंक और निफ्टी 81.15 अंक फिसलकर 25,198.70 अंक पर बंद हुआ था.

बीएसई में 15 शेयरों में बढ़त

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से 13 शेयर मुनाफे में रहे. इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, आईटीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं. इसके अलावा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, टीसीएस, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड ट्रुबो, भारती एयरटेल और नेस्ले इंडिया के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों में नरम रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट देखी गई, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूत हुआ है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.04 फीसदी गिरकर 2,494.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक तेल बाजार में बुधवार को ब्रेंट क्रूड 0.29 फीसदी उछलकर 72.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: सोना लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के भाव में 1,650 रुपये की बड़ी गिरावट

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola