ePaper

80000 की बेल बजाकर नीचे आ गया सेंसेक्स, निफ्टी फिलहाल रिकॉर्ड लेवल पर

Updated at : 03 Jul 2024 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
80000 की बेल बजाकर नीचे आ गया सेंसेक्स, निफ्टी फिलहाल रिकॉर्ड लेवल पर

Sensex

Sensex: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड में तेजी का रुख रहा. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Sensex: बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने बुधवार 3 जुलाई 2024 के शुरुआती कारोबार में 80000 के पार पहुंचकर टन से घंटी तो बजा दी, लेकिन कारोबार के आखिर में वह नीचे उतर आया. फिर भी वह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के आखिर में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 545.35 अंक उछलकर अपने ऑल-टाइम हाई 79,986.80 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 162.65 अंक चढ़कर 24,286.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

लाभ में रहे इन कंपनियों के शेयर

घरेलू शेयर बाजार के कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल रहा, उनमें पावर फाइनेंस, भेल, सेल, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, हैवेल्स इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, वोडाफोन आइडिया, ग्लेनमार्क, एमफैसिस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. वहीं, जिन कंपनियों के शेयर नरम रहे, उनमें अशोक लेलैंड, टीसीएस, टाइटन कंपनी, श्री सीमेंट्स, टीवीएस मोटर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला फाइनेंस, गेल, जेके सीमेंट्स, टाटा मोटर्स और रैमको सीमेंट्स शामिल हैं.

और पढ़ें: Sensex ने टन से बजा दी 80000 के अंक पर घंटी, बाजार ने रच दिया इतिहास

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड में तेजी का रुख रहा. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका का डाऊ जोंस मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. वैश्विक तेल बाजार में मजबूती के साथ क्रूड ऑयल 82.86 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 86.39 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,349.11 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स में 677 रुपये की तेजी के साथ 72,231 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

और पढ़ें: Kamala Harris बन सकती हैं अमेरिका की राष्ट्रपति, जो बाइडेन डिमेंशिया के शिकार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola