ePaper

नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी अब तक के हाईएस्ट लेवल

Updated at : 20 Jun 2024 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी अब तक के हाईएस्ट लेवल

नए ऊंचाई पर पहुंचकर शेयर बाजार हुआ बंद. फोटो: सोशल मीडिया

Stock Market: 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही. यह 141.34 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ नई ऊंचाई 77,478.93 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 305.5 अंक चढ़कर 77,643.09 अंक तक चला गया था.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141 अंक चढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा.

रिकॉर्ड स्तर सेंसेक्स-निफ्टी

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 141.34 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ नई ऊंचाई 77,478.93 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 305.5 अंक चढ़कर 77,643.09 अंक तक चला गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 23,567 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 108 अंक उछलकर 23,624 अंक तक चला गया था. सेंसेक्स बुधवार को 36.45 अंक की बढ़त के साथ 77,337.5 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41.90 अंक की गिरावट के साथ 23,516 अंक पर बंद हुआ था.

लाभ में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में शामिल जिन कंपनियों के शेयरों में मजबूती का रुख बना रहा, उनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स शामिल हैं. वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं.

और पढ़ें: महंगाई को घटने नहीं दे रहे फ्यूल और फूड आइटम, बढ़ा रहे हैं टेंशन

दुनिया के दूसरे बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारो में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिका का डाऊ जोंस बुधवार को बंद रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 7,908.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 फीसदी चढ़कर 85.21 डॉलर प्रति बैरल रहा.

और पढ़ें: Ration Card में नाम दर्ज कराने की क्या है प्रक्रिया, कितना मिलेगा फायदा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola