Sanju Samson Net Worth: लक्जरी कार, आलीशान घर…कितनी संपत्ति के मालिक हैं संजू सैमसन, कमाई जान रह जाएंगे दंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Apr 2025 12:34 AM

विज्ञापन

Sanju Samson Wealth

Sanju Samson Net Worth: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्य टीम की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन की पहचान विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ शानदार विकेट कीपर के रूप में होती है. सैमसन का क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. सैमसन मैदान के अंदर अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फैमस हैं, तो मैदान के बाहर लग्जरी लाइफ के लिए पहचाने जाते हैं. सैमसन क्रिकेट और विज्ञापन से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.

विज्ञापन

Sanju Samson Net Worth: टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की नेट वर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई मुख्य रूप से आईपीएल से होती है. इसके अलावा बीसीसीआई अनुबंध, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी उनकी कमाई होती है.

संजू सैमसन की आईपीएल से कमाई

संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. संजू सैमसन अबतक आईपीएल से 90 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुके हैं. सैमसन ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था. अबतक सैमसन 174 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतकों की मदद से 4643 रन बना चुके हैं.

2012: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 8 लाख रुपये

2013: राजस्थान रॉयल्स (RR) – 10 लाख रुपये

2014: राजस्थान रॉयल्स – 4 करोड़ रुपये

2015: राजस्थान रॉयल्स – 4 करोड़ रुपये

2016: दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) – 4.2 करोड़ रुपये

2017: दिल्ली डेयरडेविल्स – 4.2 करोड़ रुपये

2018: राजस्थान रॉयल्स – 8 करोड़ रुपये

2019: राजस्थान रॉयल्स – 8 करोड़ रुपये

2020: राजस्थान रॉयल्स – 8 करोड़ रुपये

2021: राजस्थान रॉयल्स – 8 करोड़ रुपये

2022: राजस्थान रॉयल्स – 14 करोड़ रुपये

2023: राजस्थान रॉयल्स – 14 करोड़ रुपये

2024: राजस्थान रॉयल्स – 14 करोड़ रुपये

2025: राजस्थान रॉयल्स – 18 करोड़ रुपये

बीसीसीआई अनुबंध: संजू सैमसन बीसीसीआई के ग्रेड सी अनुबंध वाले खिलाड़ी हैं. जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. सैमसन को प्रत्येक वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20आई के लिए 3 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलते हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट: संजू सैमसन कूकाबुरा, हाएल, गिलेट, भारतपे, और मायफैब11 जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं. सैमसन प्रत्येक विज्ञापन के लिए करीब 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

आलीशान घर में रहते हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं. उनके पास मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और विझिंजम में प्रॉपर्टीज हैं. जो कराड़ों रुपये की हैं.

लक्जरी कार के शौकीन हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन लग्जरी कार के शौकीन हैं. उनकी कार कलेक्शन में रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी A6, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और मर्सिडीज बेंज C क्लास शामिल हैं.

संजू सैमसन का अंतरराष्ट्रीय करियर

संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 जुलाई 2015 को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं श्रीलंका के खिलाफ 23 जुलाई 2021 में वनडे में डेब्यू किया था. संजू अबतक 42 टी 20 और 16 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमें टी20 में 3 शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 861 रन बनाए हैं. वहीं एक शतक और 3 अर्धशतकों की मदद से वनडे में 510 रन बनाए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola