खुशखबरी : इस साल सात फीसदी अधिक बढ़ सकती है आपकी सैलरी, जानिए कितना होगा फायदा...

Salary Increment : डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी द्वारा वर्कफोर्स एवं वेतन बढ़ोतरी के रुझानों के लिए किए गए 2021 के पहले चरण के सर्वेक्षण में पाया गया कि इस साल वेतन में औसत बढ़ोतरी 2020 के 4.4 फीसदी से अधिक, लेकिन 2019 के 8.6 फीसदी से कम रहेगी.
-
एक सर्वेक्षण में देश की 92 फीसदी कंपनियों ने वेतन वृद्धि की बात कही
-
कंपनियों ने वर्ष 2019 में 8.5 फीसदी तक की थी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि
-
2020 में 60 फीसदी कंपनियों ने वेतन वृद्धि की कही थी बात
Salary Increment : कोरोना महामारी के दौरान वेतन कटौती और आर्थिक तंगी की मार झेल रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. वर्ष 2021 में महामारी के बावजूद आपकी कंपनी आपके वेतन में बढ़ोतरी कर सकती है. महामारी के बाद कारोबारी गतिविधियों में उम्मीद से अधिक तेजी से सुधार और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ने के चलते कंपनियां इस साल वेतन में औसतन 7.3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं.
2019 में 8.6 फीसदी हुई थी वेतन बढ़ोतरी
डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी द्वारा वर्कफोर्स एवं वेतन बढ़ोतरी के रुझानों के लिए किए गए 2021 के पहले चरण के सर्वेक्षण में पाया गया कि इस साल वेतन में औसत बढ़ोतरी 2020 के 4.4 फीसदी से अधिक, लेकिन 2019 के 8.6 फीसदी से कम रहेगी.
दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था सर्वेक्षण
साल 2021 के लिए किए गए सर्वेक्षण में शामिल होने वाली 92 फीसदी कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी की बात कही है, जबकि 2020 में सिर्फ 60 फीसदी ने ऐसा कहा था. यह सर्वेक्षण दिसंबर 2020 में शुरू हुआ और इसमें सात क्षेत्रों तथा 25 उप क्षेत्रों की करीब 400 कंपनियां शामिल हुईं.
2021 में 7.3 फीसदी बढ़ सकती है सैलरी
सर्वेक्षण में कहा गया कि भारत में औसत वेतन बढ़ोतरी 7.3 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो 2020 के 4.4 फीसदी से अधिक है. आर्थिक गतिविधियों में उम्मीद से अधिक तेजी से सुधार, उपभोक्ता विश्वास में बढ़ोतरी तथा बेहतर मार्जिन के चलते कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए अपने बजट को बढ़ाया है.
2 अंकों में 20 फीसदी कंपनियां दे सकती हैं सैलरी इन्क्रीमेंट
नजीतों के मुताबिक, 20 प्रतिशत कंपनियों ने इस साल दो अंकों में वेतन बढ़ोतरी की योजना बनाई है, जबकि 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 12 फीसदी था. सर्वेक्षण के मुताबिक, जिन कंपनियों ने पिछले साल वेतन बढ़ोतरी नहीं की थी, उनमें से एक-तिहाई इस साल अधिक बढ़ोतरी या बोनस के रूप में उसकी भरपाई करने की तैयारी कर रही हैं.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




