रुपे कार्डधारक को तोहफा, फेस्टिव कार्निवल में विभिन्न ब्रांड की खरीद पर मिलेगी 65 प्रतिशत तक की छूट

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Oct 2020 11:10 AM

विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने रुपे कार्डधारकों के लिए विभिन्न ब्रांडों की खरीद पर 65 प्रतिशत तक की छूट का सोमवार को खुलासा किया. एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि रुपे फेस्टिव कार्निवल में रुपे कार्ड के उपयोगकर्ताओं को आकर्षक लाभ और आकर्षक छूट मिलेगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने रुपे कार्डधारकों के लिए विभिन्न ब्रांडों की खरीद पर 65 प्रतिशत तक की छूट का सोमवार को खुलासा किया. एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि रुपे फेस्टिव कार्निवल में रुपे कार्ड के उपयोगकर्ताओं को आकर्षक लाभ और आकर्षक छूट मिलेगी.

इसका उद्देश्य सुरक्षित, संपर्क रहित और कैशलेस भुगतान को प्रोत्साहित करना है. रुपे कार्डधारक इस योजना के तहत न केवल स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, ई-कॉमर्स जैसी श्रेणियों में आकर्षक प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि वे भोजन, खरीदारी, मनोरंजन, फार्मेसी और अन्य श्रेणियों में भी लाभ उठा सकते हैं.

Also Read: साक्षी सिंह धौनी ने CSK के लिए लिखा यह भावुक पोस्ट, इट्‌स जस्ट ए गेम…

निगम ने कहा कि ग्राहक अमेजन, स्विगी, सैमसंग सहित अन्य शीर्ष ब्रांडों पर 10-65 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे. विपणन विभाग के प्रमुख कुणाल कलावतिया ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कार्निवल के आकर्षक लाभ और छूट ग्राहकों के बीच उत्सव की खुशी को नये तरीके से बढ़ाएंगे. इसके साथ ही उनके त्योहारी खरीदारी पर डिजिटल और संपर्क रहित भुगतान को भी बढ़ाएंगे.”

Psoted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola