ePaper

रिलायंस 46वीं एजीएम 2023: निवेशकों को मुकेश अंबानी से हैं काफी उम्मीदें, यहां देख सकेंगे लाइव

Updated at : 25 Aug 2023 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस 46वीं एजीएम 2023: निवेशकों को मुकेश अंबानी से हैं काफी उम्मीदें, यहां देख सकेंगे लाइव

रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर अलग हुई एंटिटी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग के बाद ये आरआईएल की पहली एजीएम है. हालांकि कंपनी की स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग निवेशकों की आशा के मुताबिक नहीं हुई.

विज्ञापन

मुंबई : भारत के अरबपति उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना आम बैठक (एजीएम) 28 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 46वीं एजीएम है और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बाद आयोजित की जा रही है, जिसे इस महीने की शुरुआत में स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध किया गया था. एनर्जी-टू-टेलीकॉम समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर निवेशकों की निगाहें टिकी हुई हैं और उन्हें इससे काफी सारी उम्मीदें हैं.

कब होगी बैठक

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अगस्त 2023 की शुरुआत में शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा था कि कंपनी के सदस्यों की 46वीं सालाना आम बैठक (पोस्ट-एलपीओ) सोमवार, 28 अगस्त, 2023 को दोपहर 2:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विज़ुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करेंगे, जिसमें बाजार भागीदार कई अन्य चीजों के अलावा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, नई ऊर्जा, आगे मूल्य अनलॉकिंग, टेल्को और खुदरा व्यापार आईपीओ समयसीमा पर किसी भी नई घोषणा और टिप्पणी की तलाश करेंगे. स्टॉक एक्सचेंजों पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के शेयरों की लिस्टिंग के बाद यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की पहली एजीएम होगी.

एफएसएल के अलग होने के बाद पहली बैठक

बताते चलें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर अलग हुई एंटिटी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग के बाद ये आरआईएल की पहली एजीएम है. हालांकि कंपनी की स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग निवेशकों की आशा के मुताबिक नहीं हुई जिससे निवेशकों को इस विषय पर किसी खास टिप्पणी की मुकेश अंबानी से उम्मीद नहीं है. हालांकि कंपनी के एनर्जी, टेलीकॉम और रिटेल कारोबार की वैल्यू अनलॉकिंग के साथ-साथ क्या मुकेश अंबानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के कारोबार को लेकर कुछ बड़े एलान करते हैं- इस पर सबकी नजरें हैं.

Also Read: Stock Market: रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स 87 अंक टूटा, LT-NTPC टॉप गेनर्स

निवेशकों की इन पर टिकी निगाहें

मुकेश अंबानी अपने रिटेल, एनर्जी, टेलीकॉम बिजनेस के साथ साथ रियल एस्टेट कारोबार के लिए कोई अनुमान देते हैं तो खास तौर पर शेयरधारकों के लिए उत्साह का माहौल हो सकता है. पिछले साल आरआईएल की 45वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 5 सालों में दोगुना करने का अनुमान दिया था. इसके लिए क्या वो आरआईएल के कुछ और कारोबारों जैसे रिलायंस रिटेल और जियो के टेलीकॉम बिजनेस को लिस्ट कराने से जुड़ा कुछ विजन दिखाते हैं- इस पर सभी की नजरें बनी रहेंगी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola