ब्रिटिश कंपनी का प्रोडक्ट भारत में बेचेगी रिलायंस रिटेल

ब्रिटेन की फैशन कंपनी का प्रोडक्ट भारत में बेचेगी रिलायंस रिटेल. फोटो: सोशल मीडिया
Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (रिलायंस रिटेल) मुकेश अंबानी की आरआईएल (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) समूह के तहत सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है. रिलायंस रिटेल भारत में कुल 18,836 से अधिक स्टोर हैं.
Reliance Retail: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल अब भारत में ब्रिटेन की मशहूर ऑनलाइन फैशन कंपनी एएसओएस के प्रोडक्ट को बेचेगी. इसके लिए कंपनी ने एएसओएस के साथ लॉन्ग टर्म साझेदारी की है. लाइसेंसिंग समझौते के तहत रिलायंस रिटेल भारत में सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर एएसओएस के प्रोडक्ट्स को ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी. एएसओएस दुनिया भर के फैशन-प्रेमी यूथ के बीच खासा लोकप्रिय है. कंपनी के प्रोडक्ट 200 से अधिक बाजारों में उपलब्ध हैं.
ब्रिटिश कंपनी के साथ समझौता मील का पत्थर : ईशा अंबानी
ब्रिटिश कंपनी के साथ साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि हम अपने फैशन परिवार में एएसओएस का स्वागत करते हैं. वैश्विक फैशन रुझानों को भारत के बाजारों तक लाने के हमारे समर्पण में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह साझेदारी भारत के प्रमुख खुदरा बाजारों में हमारी मजबूत स्थिति को दिखाती है. इसके साथ ही, यह सुनिश्चित करती है कि हमारे ग्राहकों की पहुंच अत्याधुनिक फैशन तक हो. वह फैशन, जिसे वे चाहते हैं.
क्या कहते हैं एएसओएस के सीईओ
वहीं, ब्रिटेन की ऑनलाइन फैशन कंपनी एएसओएस के सीईओ जोस एंटोनियो रामोस ने कहा कि रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर हम भारत में ग्राहकों के लिए अपने कुछ फैशन-बेस्ड ब्रांड लाने जा रहे हैं. इसमें एएसओएस डिजाइन भी शामिल है, जो इस पूरी दुनिया में सबसे बड़े ब्रिटिश फैशन ब्रांडों में से एक है.
एक दिन में आप कितना गटक जाते हैं GST, पता है? नहीं तो पढ़िए
रिलायंस रिटेल का भारत में 18,836 से अधिक स्टोर
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (रिलायंस रिटेल) मुकेश अंबानी की आरआईएल (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) समूह के तहत सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है. रिलायंस रिटेल भारत में कुल 18,836 से अधिक स्टोर और डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों का ओमनी-चैनल नेटवर्क को संचालित करती हैं. रिलायंस रिटेल ने अपनी न्यू कॉमर्स पहल के माध्यम से 30 लाख से अधिक व्यापारियों के साथ साझेदारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




