ePaper

RBI News : ब्याज दरों में कटौती जारी रहेगी ? आरबीआई ने दिए यह संकेत

Updated at : 27 Aug 2020 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
RBI News : ब्याज दरों में कटौती जारी रहेगी ? आरबीआई ने दिए यह संकेत

rbi interest rate, repo rate, governor shaktikanta das news : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में आगे और कटौती के संकेत देते हुए गुरूवार को कहा है कि कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए किए गए उपायों को जल्द नहीं हटाया जाएगा. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘चाहे दर में कटौती हो या फिर अन्य नीतिगत कदम, हमारे तरकश के तीर अभी खत्म नहीं हुए हैं.'

विज्ञापन

RBI News : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में आगे और कटौती के संकेत देते हुए गुरूवार को कहा है कि कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए किए गए उपायों को जल्द नहीं हटाया जाएगा. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘चाहे दर में कटौती हो या फिर अन्य नीतिगत कदम, हमारे तरकश के तीर अभी खत्म नहीं हुए हैं.’

आरबीआई ने छह अगस्त को जारी नीतिगत समीक्षा में रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. केंद्रीय बैंक इससे पहले पिछली दो बैठकों में नीतिगत दर में 1.15 प्रतिशत की कटौती कर चुका है. फिलहाल रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमसीएफ) दर 4.25 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा. रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में कटौती से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

केंद्रीय बैंक द्वारा पिछले दिनों घोषित राहत उपायों के बारे में दास ने कहा, ‘किसी भी तरह से यह नहीं मानना चाहिए कि आरबीआई उपायों को जल्द हटा लेगा.’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप और अन्य पहलुओं पर एक बार स्पष्टता होने के बाद आरबीआई मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि पर अपने पूर्वानुमान देना शुरू कर देगा.

दास ने कहा कि कुल मिलाकर, बैंकिंग क्षेत्र लगातार मजबूत और स्थिर बना हुआ है और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एकीकरण सही दिशा में एक कदम है. दास ने कहा, ‘बैंकों का आकार जरूरी है, लेकिन दक्षता इससे भी महत्वपूर्ण है.’ उन्होंने कहा, ‘‘बैंक तनाव का सामना करेंगे, यह जाहिर सी बात है, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि बैंक चुनौतियों के समक्ष किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं और उसका सामना करते हैं.’

Also Read: GST Council Meeting : बैठक से पहले राज्यों ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, अप्रैल से जीएसटी रकम नहीं देने का लगाया आरोप

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola