रिटायरमेंट की नो टेंशन! इस सरकारी स्कीम में जमा करें पैसा और हर महीने पाएं 20,500 रुपए की फिक्स्ड सैलरी

Post Office Saving Scheme For Senior Citizen
Post Office Saving Scheme For Senior Citizen: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आजादी चाहते हैं? पोस्ट ऑफिस की 'सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम' (SCSS) बुजुर्गों को 8.2% ब्याज की गारंटी दे रही है. इसमें ₹30 लाख जमा कर आप हर महीने 20,500 रुपए की पक्की इनकम पा सकते हैं. सरकारी सुरक्षा के साथ बुढ़ापे को खुशहाल बनाने का यह सबसे सुरक्षित तरीका है.
Post Office Saving Scheme: रिटायरमेंट के बाद मंथली इनकम का इंतजाम करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) इसी का सॉलिड समाधान है. इसमें आपका पैसा सरकारी सुरक्षा में रहता है और आपको बाजार के उतार-चढ़ाव की कोई फिक्र नहीं करनी पड़ती.
8.2% ब्याज और सरकारी गारंटी
इस स्कीम में फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि निवेश करने के बाद 5 साल तक आपकी ब्याज दर फिक्स रहती है. ब्याज का पैसा हर तीन महीने में सीधे आपके खाते में जमा कर दिया जाता है, जिससे बुजुर्गों को अपनी जरूरतों के लिए रेगुलर कैश मिलता रहता है.
कौन और कितना कर सकता है इन्वेस्ट?
- 60 साल से अधिक उम्र के नागरिक.
- आप न्यूनतम 1,000 रुपए से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर सकते हैं.
- इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स बचत भी होती है.
रिटायरमेंट फंड का सही इस्तेमाल
अगर आप इस स्कीम में 30 लाख रुपए तक का इन्वेस्ट करते हैं, तो सालाना 2,46,000 रुपए का ब्याज बनता है. तिमाही आधार पर आपको हर तीन महीने में 61,500 रुपए मिलते हैं. अगर आप इसे महीने के हिसाब से देखें, तो यह 20,500 रुपए की मंथली इनकम के बराबर है. 5 साल पूरे होने पर आप इस स्कीम को 3 साल के लिए और बढ़ा भी सकते हैं.
Also Read: महिलाओं की बल्ले-बल्ले! बिना ब्याज 5 लाख रुपए लेकर शुरू करें अपना बिजनेस, जाने आवेदन करने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




